फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   APP Workers Meeting in Nilokhedi

अव्यवस्था के खिलाफ हुआ आप का गठन : शर्मा

Sat, 15 Feb 2014 11:53 PM IST
करनाल
करनाल Updated Sat, 15 Feb 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
APP Workers Meeting in Nilokhedi
नीलोखेड़ी। अनाज मंडी स्थित आम आदमी कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का अध्यक्षता पार्टी कार्यकर्ता पूर्व आईपीएस अधिकारी रणबीर शर्मा ने की।
विज्ञापन


शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में चारों और अव्यवस्था फैली हुई है। व्यवस्था को ठीक करने के लिए आम पार्टी का गठन हुआ है। भारत के संविधान में सभी समान हैं और लोगों को समान अधिकार दिए गए हैं। देश के प्रति नागरिक को जीने का अधिकार है।

देश के आम नागरिक से सरकार बनती है और आम आदमी की वे सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए,  जिनके वे हकदार हैं। आम आदमी से सरकार को टैक्स से पैसा इकट्ठा होता है। वह लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए लगाया जाना चाहिए, लेकिन देश में अव्यवस्था के चलते भ्रष्ट नेता देश को लूटने में लगे हुए हैं। शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव सिर पर हैं। लोगों को उन प्रतिनिधियों को वोट देना चाहिए जो ईमानदार और साफ छवि वाले हैं। प्रतिनिधि को अपने हलके की समस्याओं के बारे में पता होना चाहिए।
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा सरकार द्वारा इस्तीफा देने पर शर्मा ने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार को रोकना है और जनलोकपाल विधेयक को लागू करना है। पार्टी ने व्यवस्था से हटकर अच्छा काम किया और न तो खाया न ही किसी को खाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस व भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों पार्टियां आपस में मिली हुई हैं। दोनों ने जनलोकपाल बिल को विधानसभा में जानबूझ कर नामंजूर कर दिया।


जिस कारण केजरीवाल को मजबूर होकर इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय पार्टी सभी सीटों पर जीतेगी और दिल्ली में फिर से आप की सरकार होगी। मौके पर विकास अरोड़ा, मुकेश ग्रोवर, रोहित आनंद, एडवोकेट गौरव अरोड़ा, चेत राम, दीपक मनचंदा, जगीर सिंह, बाबा महादेव गिरि और रघुबीर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed