फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   antitrust motion against chairman and deputy chairman

चेयरमैन व उपचेयरमैन के खिलाफ एफिडेविट देकर की अविश्वास बैठक की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
antitrust motion against chairman and deputy chairman
ब्लॉक समिति नीलोखेड़ी चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन के खिलाफ 20 सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को सभी ने करनाल सचिवालय में पहुंचकर डीसी को शपथपत्र सौंपा। उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव बैठक करवाने की गुहार लगाई। डीसी निशांत यादव ने सदस्यों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि जनवरी 2016 में पंचायती राज चुनावों के तहत की ब्लॉक समिति के चुनाव हुए थे। नीलोखेड़ी ब्लॉक से 30 सदस्य चुने गए। फरवरी 2016 में सभी ने सर्वसम्मति से विधायक भगवानदास कबीर पंथी के कहने पर हुकम सिंह राणा को चेयरमैन चुना था। आरोप है कि चेयरमैन की ओर से कुछ दिनों के बाद ही भेदभाव किया जाने लगा। एक साल पूरा होने के बाद सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव देने का प्रयास किया, लेकिन विधायक ने बैठक लेकर सभी को शांत करा दिया। अब दोबारा से सदस्यों ने मोरचा खोल दिया है। सोमवार को सभी 20 पार्षदों ने डीसी को अपने-अपने एफिडेविट दिए। इसके बाद एडीसी के सामने सभी हाजिरी देते हुए उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन

बैठक में 20 पार्षद होने जरूरी
चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन को पद से हटाने के लिए दो तिहाई सदस्यों की जरूरत होती है। नीलोखेड़ी ब्लॉक में 30 सदस्यों को चुनाव के माध्यम से चुना गया। दोनों को पद से हटाने के लिए 20 सदस्य चाहिए। उधर चेयरमैन व डिप्टी चेयरमैन को अपना पद सुरक्षित रखने के लिए 11 सदस्य चाहिए या फिर बैठक में 20 सदस्यों की उपस्थिति पूरी न हो। बता दें कि 30 में से दो सदस्य विदेश गए हुए हैं। इनमें से एक कनाडा और दूसरा आस्ट्रेलिया में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन 20 सदस्यों ने दिया एफिडेविट
वार्ड एक से 1 प्रवीन कुमार, वार्ड चार से अनिश चौधरी, वार्ड पांच से राजेश कुमार, वार्ड छह से संजय कुमार, वार्ड सात से सुमन रानी, वार्ड आठ से कविता रानी, वार्ड 9 से बहादुर, वार्ड 12 से प्रविंद्र कौर, वार्ड 13 से नरेश कुमार, वार्ड 14 से महाबीर सिंह, वार्ड 19 से साहब सिंह, वार्ड 20 से सुनीता रानी, वार्ड 21 से वीना देवी, वार्ड 23 से कृष्ण कुमार, वार्ड 24 से पूजा रानी, वार्ड 25 से कदम सिंह, वार्ड 26 से राकेश कुमार, वार्ड 28 से सुमन बाला, वार्ड 29 से रीतू रानी, वार्ड 30 से रेखा देवी ने एफिडेविट सौंपे हैं।
सदस्यों ने लगाया आरोप
एफिडेविट देने पहुंचे सदस्यों ने चेयरमैन व डिप्टी चेयरमैन पर ग्रांट देने और विकास कार्याें में भेदभाव करने का आरोप लगाया। आरोप है कि चेयरमैन मनमर्जी से काम करवा रहे हैं। चहेतों के लिए काम हो रहे हैं। जब भी किसी काम के लिए कहा जाता है तो हमेशा ही बजट न होने की बात कही जाती है।
एक-दो सदस्यों का पैसा के लिए है गेम
चेयरमैन हुकम सिंह राणा ने बताया कि उन पर जो आरोप लगाए हैं वे सभी गलत है। अब तक किस वार्ड में कितना काम हुआ। पूरी डिटेल है। सभी वार्डों में काम हुए हैं। ये विरोध एक-दो सदस्यों का पैसे लेने का गेम है। वो ही अन्य सदस्यों को बहकाकर ऐसा करवा रहे हैं। दो-तीन दिन में ही सब साफ हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि जो मेरे पक्ष वाले हैं वे मेरे साथ ही थे और रहेंगे।

नीलोखेड़ी ब्लाक समिति के 20 सदस्यों ने एफिडेविट देकर अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए बैठक की मांग की है। एडीसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल्द ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -निशांत यादव, डीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed