फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Anti-people portals will be closed as soon as Congress government is formed in Haryana: Hooda

हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनते ही जन विरोधी पोर्टल बंद किए जाएंगे : हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Anti-people portals will be closed as soon as Congress government is formed in Haryana: Hooda
- कांग्रेस जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कांग्रेस के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम ने साबित कर दिया है कि अब हरियाणा के लोग मान चुके हैं, राज्य में अगली सरकार कांग्रेस की होगी। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी जन विरोधी पोर्टल बंद कर दिए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को निशाने पर रखा।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें करनाल से विशेष लगाव है, हरियाणा के लोकसभा परिणाम बेहतर रहे हैं। कांग्रेस ने हरियाणा में पांच सीटें जीती हैं। करीब 46 विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन रहा है। यह आंकड़ा बताता है कि हरियाणा में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा संविधान संशोधन की झूठी बात फैलाने का आरोप कांग्रेस पर लगाए जाने के सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि संविधान बदलने की बात कांग्रेस ने नहीं बल्कि भाजपा के ही पूर्व मुख्यमंत्री ने कही थी।
विज्ञापन

उन्होंने ही कहा था कि 400 सीटें दे दो, संविधान बदल देंगे, बात यहीं से शुरू हुई थी। भाजपा की अग्निवीर योजना में बदलाव की तैयारी के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसका पहले से ही विरोध करती रही है यह योजना युवाओं के साथ मजाक है। उन्होंने राज्य सभा सीट के मामले में कहा कि चुनाव होंगे और भारी बहुमत से जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के सम्मेलनों में कुमारी शैलजा और करनाल में पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा के नहीं पहुंचने पर उठे गुटबाजी के सवाल पर फिर पूर्व सीएम ने गुटबाजी होने से इनकार करते हुए कहा कि समय आने पर सभी साथ में होंगे।

उन्होंने कौशल विकास निगम का सरकारी दुरुपयोग होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर दो लाख लोगों को पक्की नौकरी दी जाएगी। इससे पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को विधान सभा चुनावों की रणनीति समझाते हुए तीन चार महीने बाद प्रस्तावित विधान सभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed