फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Anshul took a wicket, there was an atmosphere of happiness among the cricket players of Karnanagari

Karnal News: अंशुल ने झटका एक विकेट, कर्णनगरी के क्रिकेट खिलाड़ियों में खुशी का माहौल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Anshul took a wicket, there was an atmosphere of happiness among the cricket players of Karnanagari
अंशुल ने झटका एक विकेट
करनाल। अंशुल कांबोज ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टैस्ट मैच में 10 ओवर में 48 रन देकर एक महत्वपूर्ण विकेट लिया है। उन्होंने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बी डकेट को 94 रन की बेहतरीन पारी पर रोककर उनका शुभमन गिल के हाथों कैच लपकवाया। अंशुल की इस उपलब्धि से कर्णनगरी के क्रिकेट प्रेमी खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

अंशुल ने मैच के दूसरे दिन 10 ओवर में एक मेडन डालकर 4.8 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की। जिस समय बी डकेट आउट हुए वह 100 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 94 रन पर खेल रहे थे। कोच सतीश राणा का कहना है कि अंशुल का बॉल को दोनों ओर स्विंग कराने का भारतीय टीम को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

वीरवार को अंशुल को इंडियन जर्सी व 318 कैप नंबर में देखकर करनाल के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी का माहौल बन गया। उनके कोच ने पहले अकादमी के खिलाड़ियों संग बड़ी स्क्रीन पर मैच देखा। वहीं अंशुल के प्रशंसक, अभिभावकों व कोच ने रातभर टेलीविजन स्क्रीन पर आंखे गड़ाए रखीं। अंशुल के चाचा व फूफा का कहना है कि अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में अंशुल की शुरुआत है। जैसे ही वह इस प्लेटफॉर्म को समझकर लय पकड़ेगा वह अपनी विकेट टेकिंग बॉलिंग से भारतीय टीम को मैच जिताने में सहयोग करेगा। अंशुल के अभिभावकों का कहना है कि अंशुल धैर्य रखने व अंदर से मजबूत खिलाड़ी है। अभ्यास सत्र में अंशुल जिस तरह से पसीना बहाता है, वह अनुभव और मेहनत उसकी रंग लाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेहतर प्रदर्शन के दम पर हुआ चयन
अंशुल कंबोज को भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप और अर्शदीप के कवर के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किया गया है। अंशुल टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत-ए के लिए दो मैचों में अपना प्रभावशाली प्रदर्शन कर चुके हैं। वहीं केरल के खिलाफ खेले गए रणजी मैच में एक पारी में 10 विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। उसी की बदौलत अंशुल का चयन इंग्लैड दौरे के लिए इंडिया की ए टीम में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed