फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Anshul Kamboj received Player of the Series award

Karnal News: अंशुल कांबोज को मिला प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 08:02 AM IST
विज्ञापन
Anshul Kamboj received Player of the Series award
- दलीप ट्रॉफी मे 16 विकेट लेने पर मिला ढाई लाख रुपये का नकद इनाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। फाजिलपुर गांव के खिलाड़ी अंशुल ने दलीप ट्राॅफी में 16 विकेट लेकर जिले का नाम रोशन किया है। इस बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत उन्हेंं बंगलौर के अनंतपुर में आयोजित दलीप ट्रॉफी में प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड मिला है। अंशुल ने पूरी सीरीज में ये विकेट झटके हैं उन्हें ढाई लाख रुपये का चेक इनाम के रूप में मिला है।
अंशुल की इस उपलब्धि से गांव व राणा ब्रदर्स अकादमी में खुशी का माहौल है। गांव का हर व्यक्ति उनके माता-पिता को बधाई देने पहुंच रहा है। वहीं उनके मुख्य कोच सतीश राणा को भी फोन पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन

अंशुल ने प्रतियोगिता के पहले मैच में 27.1 ओवर में 69 रन देकर आठ विकेट झटके और 27 गेंदों में 38 रन बनाए थे। दूसरे मैच में भी अंशुल ने जलवा बरकरार रखते हुए तीन विकेट झटके थे। रविवार को आयोजित फाइनल मुकाबले में भी अंशुल ने पांच विकेट लेकर यह मुकाम पाया है। अंशुल करनाल की राणा ब्रदर्स अकादमी का खिलाड़ी है। उनके मुख्य कोच सतीश राणा का कहना है कि पहले रणजी और अब दलीप ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन की बदौलत अंशुल का भारतीय टीम में चयन होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंशुल बल्लेबाजी सहित तेज गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हैं। अंशुल ने 2023 में भी विजय हजारे ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 17 विकेट लिए थे। उनके बेहतर प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा ने पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। अंशुल आईपीएल के 17वें सीजन के ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। उन्होंने 19 आयु वर्ग के मुकाबले में भारत की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 मैच खेलकर अच्छा प्रदर्शन किया था। अंशुल ने अब तक 14,16, 19 व 23 आयु वर्ग में हरियाणा और देश के लिए खेल दिखाया है। अंडर 23 आयु वर्ग में रणजी में भी बेहतर प्रदर्शन रहा।




भारतीय टीम में चयन की उम्मीद

दलीप ट्राॅफी में अंशुल के बेहतरीन प्रदर्शन पर कोच सतीश राणा ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि अंशुल ऑलराउंडर खिलाड़ी है। वह बेहतर बल्लेबाजी के साथ-साथ करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। बल्लेबाजी में भी बेहतर रनों का योगदान देते हैं। अंशुल दायें हाथ से ही गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते हैं। अंशुल के इस प्रदर्शन से उनका भारतीय टीम में चयन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed