फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Anshul Kamboj included in the team for the fourth Test against England

Karnal News: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट की टीम में अंशुल कांबोज शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Anshul Kamboj included in the team for the fourth Test against England
करनाल। जिस पल का इंतजार करनाल के क्रिकेट प्रेमियों का था, वह घड़ी आ गई है। करनाल के ऑलराउंडर क्रिकेटर अंशुल कंबोज को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। मैच में पहले दिन से ही भारतीय टीम का अच्छा प्रदर्शन रहा। टीम इंडिया ने रात 10 बजे तक 69 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 218 रना बना लिए थे।
विज्ञापन

हालांकि पहले दिन का खेल खत्म होने तक अंशुल को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। उनके मुख्य कोच सतीश राणा का कहना है कि इस मैच के लिए अंशुल पूरी तरह से तैयार हैं। यदि उनकी बल्लेबाजी आती है तो वह मैच में अपना सौ प्रतिशत देगा। अंशुल को टेस्ट में बेहतर सीखने को मिलेगा। वह टिक कर खेलने व अच्छे शॉट लगाने में माहिर हैं। गेंदबाजी में भी अंशुल बॉल को दोनों ओर से स्विंग कराने में माहिर है, इसका फायदा भारतीय टीम को जरूर मिलेगा।
विज्ञापन

बुधवार को अंशुल के प्लेइंग-11 में शामिल होने का समाचार मिलते ही करनाल के खिलाड़ियों में खुशी छा गई। अंशुल को तेज गेंदबाज अर्शदीप-आकाशदीप के अनफिट होने से मौका मिला। यह उनके करियर का पहला इंटरनेशनल टेस्ट मैच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर क्रिकेट प्रेमी की निगाहें अब अंशुल के प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं। टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed