फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Anshul Kamboj from Karnal selected for the Indian team.

Karnal News: कर्णनगरी के अंशुल कंबोज का भारतीय टीम में चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Anshul Kamboj from Karnal selected for the Indian team.
खिलाड़ी अंशुल
करनाल। जिले के युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज का चयन भारतीय वनडे क्रिकेट टीम में हो गया है। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले के लिए टीम में शामिल किया गया है। अंशुल शनिवार को अपना पहला वनडे मैच खेलेंगे।
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की चयन समिति ने यह फैसला तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के चोटिल होने के बाद लिया। प्रसिद्ध कृष्णा गुवाहाटी में दूसरे वनडे के दौरान हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण सीरीज से बाहर हो गए थे। इसके बाद बीसीसीआई ने तुरंत प्रभाव से अंशुल कंबोज को भारत ए टीम से सीनियर टीम में जोड़ा।
विज्ञापन

अंशुल को तीसरे वनडे में प्लेइंग-11 में मौका मिलने की पूरी उम्मीद है। अंशुल के कोच सतीश राणा ने बताया कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। राणा ने कहा, भारतीय टीम तक का यह सफर उनकी लगातार कड़ी मेहनत और प्रदर्शन का परिणाम है। अंशुल ने हरियाणा रणजी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रणजी ट्रॉफी के एक मैच की एक पारी में सभी दस विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंशुल का पिछला प्रदर्शन
अंशुल वनडे प्रारूप में चयन से पहले भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने जुलाई 2025 में इंग्लैंड दौरे के दौरान ओल्ड ट्रैफर्ड में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेला था। अंशुल ने अपनी गेंदबाजी से इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को आउट कर पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया था। उनके नाम 47 प्रथम श्रेणी विकेट, 23 लिस्ट-ए विकेट और 17 टी-20 विकेट हैं। अंशुल के प्रदर्शन से हरियाणा टीम ने पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed