फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Another prize of 50 thousand arrested in constable recruitment exam paper leak

सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक में 50 हजार का एक और इनामी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Another prize of 50 thousand arrested in constable recruitment exam paper leak
Another prize of 50 thousand arrested in constable recruitment exam paper leak - फोटो : Kaithal
सिपाही पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेशी के बाद दो दिन के रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले हरियाणा पुलिस की ओर से इस मामले में 9 आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये व दो पर 2-2 लाख रुपये के इनाम घोषित किए गए थे। इसमें से 2 लाख रुपये वाले दोनों आरोपी और 50 हजार रुपये के 7 आरोपी सहित कुल 41 को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सीआईए-2 ने 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी अशोक उर्फ शौकी खुडाना जिला महेंद्रगढ़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी अशोक ने पहले गिरफ्तार किए जा चुके आरोपी रमेश थुआ से आंसर की प्राप्त की थी। एसपी ने बताया कि 4 अगस्त को ओंकार होटल हिसार में पेपर लीक कराने को लेकर नरेंद्र की ओर से आयोजित करवाई गई बैठक में आरोपी अशोक भी शामिल था। आरोपी अशोक की गिरफ्तारी से पूर्व 2-2 लाख रुपये के इनामी आरोपी मोहम्मद अफजल व मुजफ्फर अहमद दोनों निवासी जम्मू और 50-50 हजार रुपये के 6 अन्य इनामी आरोपियों को कैथल पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें दो लाख रुपये के इनामी आरोपी मोहम्मद अफजल का 25 सितंबर तक पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed