फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Announcement of not purchasing fertilizers from companies that impose pesticides

Karnal News: कीटनाशक थोपने वाली कंपनी से खाद न लेने का एलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Announcement of not purchasing fertilizers from companies that impose pesticides
कृषि उप निदेशक डॉ वजीर सिंह का स्वागत करते फर्टिलाइजर, पैसटीसाईड एवं सीडज ट्रेडर्स एसोसिएशन के 
करनाल। जिला फर्टिलाइजर, पैसटीसाइड एवं सीडज ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक प्रधान राम कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि कोई भी दुकानदार उस कंपनी या थोक विक्रेता से खाद नहीं खरीदेगा जो खाद के साथ अनुचित टैगिंग करेगा। सभी खंड प्रधानों ने इस पर सहमति जताते हुए अपने-अपने खंड की जिम्मेवारी भी ली। सभा में करनाल जिले के 128 डीलर्स ने भाग लिया।
विज्ञापन

कृषि उप निदेशक डॉ वजीर सिंह भी मौजूद रहे। प्रधान ने कहा कि कंपनी और थोक विक्रेता खाद के साथ कीटनाशक उन्हें सामान लगा कर देते हैं। जब हम यहीं सामान किसान को देते हैं तो सरकार की नजर में दोषी ठहराए जाते हैं। इस समस्या का समाधान होना चाहिए। कृषि उपनिदेशक डाॅ. वजीर सिंह ने कहा कि कंपनी की ओर से जबदस्ती टैगिंग की समस्या गलत है, इसे रोकने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी डीलर पीओएस मशीन स्टॉक के अनुसार कर लें। अपनी दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर, स्टॉक बोर्ड, अथोरिटी लैटर व बिल दुरुस्त कर लें। खाद के साथ नाजायज टैगिंग न करें। इस बैठक के बाद एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मीटिंग कर कंपनी और थोक खाद विक्रेताओं द्वारा जबरदस्ती और बहुत ज्यादा थोपे गए सामान पर भारी विरोध जताया। काफी विचार विमर्श करने के बाद सभी उपस्थित डीलरों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि करनाल जिला का कोई भी दुकानदार उस कंपनी या थोक विक्रेता या कंपनी से खाद नहीं खरीदेगा जो जबरदस्ती कीटनाशक थौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर क्यूसीआई डॉ. सुनील बजाड़ और एसडीओ डॉ दिनेश कुमार, एसोसिशन के नीलोखेड़ी प्रधान देवेंद्र चौहान, घरौंडा प्रधान कुलदीप बांगर, निसिंग प्रधान विनोद गोयल, असंध प्रधान महेंद्र गोयल, इंद्री प्रधान रमन कांबोज, करनाल प्रधान विकास बंसल, राधेश्याम राणा, पवन अग्रवाल, पवित्र सिंह, गोपीचंद आर्य, राज कुमार गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed