फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Anish won silver medal in team event of Shooting World Cup

निशानेबाजी विश्व कप के टीम इवेंट में अनीश ने जीता रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Anish won silver medal in team event of Shooting World Cup
63: दक्षिण कोरिया में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में अनीश भानवाला ने जीते एक रजत और एक कांस्य पदक।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भीम अवॉर्डी अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अनीश भानवाला ने देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने दक्षिण कोरिया के चांगवान में चल रही आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप प्रतियोगिता के 25 मीटर रैपिड फायर मिक्स इवेंट में दो अन्य खिलाड़ियों विजय वीर संधू और समीर के साथ रजत पदक जीता। वहीं अनीश ने 25 मीटर रैपिड फायर मिश्रित इवेंट में अपनी जोड़ीदार रिदम के साथ कांस्य पदक पर निशाना लगाया।
दक्षिण कोरिया में मौजूद करनाल निवासी निशानेबाज अनीश ने बताया कि भारतीय निशानेबाजी टीम ने पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए कई पदक जीते हैं। मंगलवार को 25 मीटर रैपिड फायर मिक्स इवेंट में साथी खिलाड़ी रिदम सांगवान के साथ टीम स्पर्धा का कांस्य पदक जीता और बुधवार को 25 मीटर रैपिड फायर टीम इवेंट में अनीश सहित दो अन्य खिलाड़ियों की टीम ने रजत पदक जीता है।
विज्ञापन

वहीं, व्यक्तिगत इवेंट में एक अंक से चूक जाने के कारण अनीश 10वें स्थान पर रहे। उन्होंने 600/582 अंक प्राप्त किए। अनीश का चयन अब वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हो चुका है। वह दक्षिण कोरिया में आयोजित इस प्रतियोगिता के बाद अपना पूरा ध्यान विश्व चैंपियनशिप में लगाएंगे। अनीश को हाल ही में हरियाणा सरकार की ओर से भीम अवॉर्ड से सम्मिानित किया गया था। वह इससे पहले जूनियर विश्व कप में एक स्वर्ण सहित दो रजत और इजिप्ट के कायरा में हुई अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीत चुके हैं। अनीश ने इस कामयाबी का श्रेय अपने परिवार सहित कोच हरप्रीत सिंह व अन्य राष्ट्रीय प्रशिक्षकों, एनआरएआई, सांई और मानव रचना को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed