फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Anish and Gurleen won gold medal in the race

Karnal News: दौड़ में अनिश और गुरलीन ने जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Anish and Gurleen won gold medal in the race
असंध। जेपीएस अकादमी के प्रांगण में 16वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय कमेटी की देखरेख में किया गया। प्रतियोगिता में छठी से बारहवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। 200 मीटर की दौड़ में अनिश, हर्ष व गुरलीन ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में सुशील, निलेश, नैंसी पहले स्थान पर रही। 600 व 800 मीटर में अनुष्का, देविका, आर्यन प्रथम रही। 1500 मीटर रेस में रुपिंद्र ने स्वर्ण पदक जीता। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जेपीएस अकादमी के प्रबंधक एवं असंध विधायक योगेंद्र राणा ने शिरकत की। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रधानाचार्य मोहन सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। खेलों से बच्चों के जीवन में सहयोग की भावना का विकास होता है। खेलकूद से बच्चे शारीरिक और मानसिक सुदृढ़ होते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed