{"_id":"cba7cbdac79336a5212825bf5d5acacc","slug":"animal-smugglers-attacked-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करों का पुलिस पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु तस्करों का पुलिस पर हमला
करनाल
Updated Mon, 30 Jun 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कुंजपुरा की पुलिस पार्टी पर तस्करों ने शनिवार रात को जानलेवा हमला
विज्ञापन
किया। पुलिस ने बचाव कर गाड़ी को कब्जे में लेकर तीन बैल व छह गायों को
मुक्त कराया। थाना कुंजपुरा में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर
उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज कर दी है।
थाना कुंजपुरा के उप निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि पशु क्रूरता अधिनियम के तहत तीन आरोपियों केखिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शनिवार को चेकिंग के दौरान एक टाटा कैंटर चालक को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए आ रहे वाहन को रोकने का इशारा किया तो उसने गाड़ी उन पर ही चढ़ाने का प्रयास किया।
गाड़ी का पीछा करने पर इसमें तीन आरोपी भागने में सफल हो गए। कैंटर से तीन बैलों व छह गायाें को ठू्ंस-ठूंस कर भरा था, जिन्हें वे वध के लिए उत्तरप्रदेश ले जा रहे थे।
आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इससे पहले भी इंद्री और कुंजपुरा पुलिस पर अनेक बार तस्कर हमला बोल चुके हैं। कई दिन पहले इंद्री नाके पर गोली भी चली थी। पुलिस केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई भी करती है, लेकिन तस्करों के हौसले बुलंद हैं। वह तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं और पुलिस पर हमला कर कानून को हाथ में ले रहे हैं।