फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Animal smugglers and police firing, one smuggler serious

पशु तस्करों और पुलिस में फायरिंग, एक तस्कर गंभीर

Mon, 15 Feb 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Mon, 15 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Animal smugglers and police firing, one smuggler serious

शनिवार आधी रात के बाद पशु तस्करों और पुलिस के बीच जमकर फायरिंग हुई। इसमें एक पशु तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने चारों को पकड़ लिया। एक आरोपी ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल तस्कर इरसाद को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

विज्ञापन


सभी तस्कर यूपी के सहारनपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से तीन देशी पिस्तौल, एक नौ एमएम पिस्तौल व आठ कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने निसिंग थाना और सदर थाना में आरोपियों के खिलाफ हरियाणा गऊ संरक्षण एवं गऊ संवर्धन एक्ट 2016 के तहत हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। रविवार को तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ करनी हैै।
विज्ञापन


आरोपी इरसाद वासी शाहपुर बेगी, इमरान वासी बेगी नाजर, ईनाम वासी शाहपुर बेगी, आबिद वासी रूतमबेगी, रूकमुदीन वासी शाहपुर बेगी शनिवार रात को निसिंग एरिया से गाड़ी में चार पशुओं को भरकर ले जा रहे थे। निसिंग थाना पुलिस की तरफ से लगाए नाके को तोड़कर आरोपी रात एक बजे करनाल की तरफ फरार हुए। निसिंग थाना पुलिस ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी। सीआईए वन के इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में दो टीमों ने काछवा पुल पर नाका लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर आरोपी अल सुबह तीन बजे पहुंचे और नाका तोड़कर पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इरसाद की गर्दन पर गोली लग गई। पुलिस ने चार तस्करों  को पकड़ लिया। जबकि ड्राइवर रूकमुदीन फरार हो गया। सीआईए वन ने तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश करके दो दिन का रिमांड लिया है। रिमांड के दौरान गाड़ी के कागजात के बारे में जानकारी ली जाएगी और इनके सहयोगियों को पकड़ना है।

फायरिंग की चार वारदात कबूली
सीआईए वन कार्यालय में डीएसपी राजकुमार कौशिक ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने करनाल में चार वारदात कबूली हैं। इसके अलावा आरोपियों ने पानीपत सहित अन्य जिले में भी वारदातें की हैं। आरोपियों ने कुंजपुरा में नाका तोड़कर टोल बैरियर के पास टोल कर्मचारी चमन लाल पर गोली चलाई थी।


बलड़ी बाईपास पर दूनार फूड की फोरच्यूनर गाड़ी को पुलिस की गाड़ी समझते हुए गोली चलाई। गो रक्षा दल के सदस्यों द्वारा घीड़ व बड़ा गांव के बीच लगाया नाका तोड़कर फायरिंग की थी। अक्टूबर 2015 में इंद्री एरिया में यमुना नदी के बांध पर डेरा सिकलीगर के पास पुलिस कर्मचारी पर गोली चलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed