{"_id":"621be1e55d4c9e54115c79d0","slug":"angry-villagers-blocked-gharaunda-barsat-road-for-one-hour-due-to-lack-of-evacuation-system-karnal-news-knl100368926","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकासी की व्यवस्था न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने एक घंटे तक घरौंडा-बरसत रोड किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकासी की व्यवस्था न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने एक घंटे तक घरौंडा-बरसत रोड किया जाम
विज्ञापन
गांव बरसत में गंदे पानी की निकासी का पूर्णतया हल न होने पर रविवार को दोबारा ग्रामीणों ने बरसत गां?
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। बरसत में गंदे पानी की निकासी का स्थायी हल न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने घरौंडा-बरसत रोड पर एक बार फिर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-टैंकर व बड़े सीवर पाइप लगाकर आवागमन बंद कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीपक कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया लेकिन ग्रामीण मांग पर अड़े रहे। बाद में थाना प्रभारी ने ग्रामीणों की एसडीएम अभय सिंह से फोन पर बात करवाई। जिन्होंने सोमवार को गांव में पहुंचने की बात कही। जिसके बाद ग्रामीणों ने करीब एक घंटे बाद जाम खोला।
गांव बरसत में पेट्रोल पंप से प्राइवेट स्कूल तक गंदे पानी की निकासी की ठोस व्यवस्था नहीं है। जिससे आसपास के मकान मालिकों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है पैदल चलने वालों के लिए भी जगह नहीं बचती। ग्रामीणों ने निकासी की समस्या को लेकर 14 फरवरी को सड़क पर चारपाई डालकर जाम लगा दिया था। ग्रामीण रात भर गंदे पानी में बैठे रहे और प्रशासन के आने का इंतजार करते रहे।
अगली सुबह एसडीएम अभय सिंह जांगड़ा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को दो दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। आश्वासन को करीब दो सप्ताह बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने फिर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो सौ मीटर के इस हिस्से में पानी भरा है।