{"_id":"612aa3168ebc3e7a0601b2a1","slug":"angry-farmers-blocked-highways-and-connectivity-routes-after-lathi-charge-karnal-news-knl81440439","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठीचार्ज के बाद गुस्साए किसानों ने हाईवे और संपर्क मार्गों पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठीचार्ज के बाद गुस्साए किसानों ने हाईवे और संपर्क मार्गों पर लगाया जाम
विज्ञापन
45......बसताड़ा टोल पर किसानों के ऊपर लाठीचार्ज के बाद आमने सामने हुए किसान और पुलिसकर्मी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। भाजपा की प्रदेशस्तरीय बैठक का विरोध करने के लिए बसताड़ा टोल पर जमा किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में विभिन्न जिलों में भी किसानों ने हाईवे और संपर्क मार्गों पर जगह-जगह जाम लगा दिए। इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पानीपत में जाम से लोगों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब दो बजे से जिलों में शुरू हुआ किसानों का विरोध प्रदर्शन शाम तक जारी रहा। इससे आवाजाही के लिए वाहनों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
कैथल में किसानों ने तितरम मोड़, टटियाणा टोल सहित भागल में जाम लगाया। इससे कई जिलों में आवागमन प्रभावित हुआ है। किसानों ने ट्रैक्टर-ट्राली, कार और बाइकें सड़कों के बीचोंबीच खड़ी करके कैथल-जींद रोड, हिसार-चंडीगढ़ हाईवे को पूरी तरह से बंद कर दिया। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को दूसरे रास्तों से निकालने की कोशिश की। इसके बावजूद शाम तक लोग भटकते नजर आए।
अंबाला में किसानों ने अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्थित शंभू टोल प्लाजा को दोनों तरफ से जाम कर दिया। करीब दो बजे के बाद से एंबुलेंस और आर्मी के काफिले को छोड़ कर किसी भी वाहन को जाने नहीं दिया गया, जिस कारण दिल्ली से अमृतसर की ओर और अमृतसर से दिल्ली की ओर जा रहे राहगीरों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र के दो प्रमुख नेशनल हाईवे पर किसानों ने चार जगह जाम लगाया। इस दौरान अंबाला-कुरुक्षेत्र और कुरुक्षेत्र-दिल्ली हाईवे पर शाहाबाद, उमरी, सैनी माजरा और ईस्माइलाबाद में पांच घंटे से अधिक समय तक किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
यमुनानगर में चंडीगढ़-हरिद्वार हाईवे सहित संपर्क मार्गों पर आठ जगह किसानों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। चंडीगढ़-हरिद्वार हाईवे पर त्रिवेणी के पास और बापौली टोल प्लाजा के पास जाम रहा। इसके अलावा संपर्क मार्गों पर सुढैल, झीवरहेड़ी, पाबनी, टेही, कैलगांव, अरनौल में किसानों ने विरोध जताया।
पानीपत में किसानों ने बसताड़ा टोल को जाम करने के बाद चंडीगढ़-पानीपत हाईवे को भी जाम कर दिया। पानीपत हाईवे को लगभग डेढ़ घंटे तक जाम किया गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने किसानों को समझाकर यातायात सुचारु कराया।
करनाल में भी लाठीचार्ज के बाद किसानों ने इंद्री, निसिंग, असंध, जलमाना, तरावड़ी समेत कई अन्य संपर्क मार्गों पर जाम लगाकर विरोध जताया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
हाईवे जो मुख्य रूप से रहे जाम
- अंबाला-कुरुक्षेत्र और कुरुक्षेत्र-दिल्ली हाईवे
- चंडीगढ़-हरिद्वार हाईवे
- चंडीगढ़-पानीपत हाईवे
- हिसार-चंडीगढ़ हाईवे
- अमृतसर-दिल्ली हाईवे
- चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे