फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Anganwadi workers came on the streets wearing black chunari

काली चुनरी ओढ़कर सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers came on the streets wearing black chunari
करनाल। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों की बुधवार को आठवें दिन भी हड़ताल जारी रही। काली चुनरी ओढ़कर कार्यकर्ता सड़कों पर उतरीं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। इससे पहले लघु सचिवालय के सामने उन्होंने दो घंटे तक धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान वे अस्पताल चौंक तक गई।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान रूपा राणा ने की और संचालन सचिव बिजनेश ने किया। जनवादी महिला समिति की जिला सचिव जरासो देवी, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सुशील गुर्जर, सीटू उपप्रधान ओपी माटा और सह सचिव जोगा सिंह विशेष रूप से पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर यूनियन की जायज मांगों को जल्द से जल्द लागू करे। सभी कर्मचारी संगठन संघर्ष में यूनियन के साथ खड़े हैं। सरकार आईसीडीएस और शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लाई है। प्ले वे स्कूलों के द्वारा आईसीडीएस को प्राइवेट हाथों व एनजीओ को सौंपने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिसे सहन नहीं किया जाएगा। तीन साल पुरानी घोषणाओं को भी लागू नहीं किया गया। इससे उनमें रोष हे। इस अवसर पर कविता, उषा सैनी, अमरजीत कौर, राज बाला, अनीता, मीनाक्षी, बबीता और पूनम मौजूद रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed