{"_id":"689cc2c6912bb89389090506","slug":"angad-of-haryana-kidnapped-in-shimla-2025-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana: शोर मचाया तो नाइजीरियन आ जाएगा... उंगलियां काट देगा, शिमला किडनैपिंग से छुटे अंगद ने क्या बताया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: शोर मचाया तो नाइजीरियन आ जाएगा... उंगलियां काट देगा, शिमला किडनैपिंग से छुटे अंगद ने क्या बताया?
Wed, 13 Aug 2025 10:22 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर करनाल
माई सिटी रिपोर्टर करनाल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 13 Aug 2025 10:22 PM IST
सार
छात्र ने बताया कि जब वह आरोपी की गिरफ्त में था तो बहुत दहशत में था। छात्र ने बताया कि अपहरणकर्ता धमकी देता था कि शोर मचाया तो नाइजीरियन आ जाएगा और उंगलियां काट देगा।
विज्ञापन
अंगद, शिमला बिशप कॉटन स्कूल का छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिमला के नामी बिशप कॉटन स्कूल के बाहर से अपहरण करने वाले आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद कक्षा छह का छात्र अंगद सुरक्षित अपने फूसगढ़ स्थित आवास पर पहुंच गया है। यहां आने के बाद भी छात्र कुछ सहमा हुआ है। छात्र ने बताया कि जब वह आरोपी की गिरफ्त में था तो बहुत दहशत में था। छात्र ने बताया कि अपहरणकर्ता धमकी देता था कि शोर मचाया तो नाइजीरियन आ जाएगा और उंगलियां काट देगा। छात्र ने बताया कि आरोपी के पास दो इंजेक्शन भी थे हालांकि इसका इस्तेमाल नहीं किया गया।
छात्र ने बताया कि वह 9 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे स्कूल से आउट पास लेकर निकले थे। थोड़ी दूर चलने पर उन्हें एक कार सवार व्यक्ति मिला। जिसने उनसे अंग्रेजी में पूछा कि बेटा आप कहां जा रहे हैं। जब उन्होंने कहा कि वह माल रोड जा रहे हैं तो आरोपी ने कहा कि वह भी वहीं जा रहा है और उन्हें छोड़ देगा। इसके बाद वह अपने दोनों दोस्तों के साथ कार में बैठ गया। इसके बाद जाम का बहाना बनाकर व्यक्ति उन्हें दूसरे रास्ते से ले गया। इस पर जब उन्होंने कहा कि अंकल आप गलत लेकर जा रहे हैं तो उसने पिस्तौल निकाल ली और कहा कि शोर मत मचाना।
आरोपी ने रास्ते में उनके मुंह पर टेप लगाई और आंखों पर पट्टी बांध दी और उन्हें एक चार मंजिला मकान की सबसे ऊपरी मंजिल पर ले गया, जहां पहले से रहने का इंतजाम किया हुआ था। रविवार को यहां पर दो नाइजीरियन आए थे। इधर अब छात्र के घर लौटने पर परिवार भी सुकून में है। परिवार के सभी सदस्य बेटे के सुरक्षित लौटने पर भगवान का धन्यवाद व्यक्त कर रहे हैं।

पिज्जा और मैगी खिलाई
शनिवार को आरोपी ने कमरे पर ले जाने के बाद बच्चों को सबसे पहले पिज्जा खिलाया। इसके बाद रात को उन्हें मैगी खाने के लिए दी। चाय भी पिलाई। रविवार को सुबह नाश्ते में परांठे खिलाए गए। दोपहर में उन्हें ऑमलेट दिया गया। उन्हें कमरे में बंद रखा गया। बाद में कुछ लोग आए और उन्होंने दरवाजा खोला। खुद को पुलिस बताने वाले लोगों ने कहा कि आप अब सुरक्षित हैं।
मां से कॉल पर बोला था, बेटा गिरफ्त में है रुपये तैयार रखें
अंगद के चाचा पार्षद परमजीत सिंह उर्फ पप्पू लाठर ने बताया कि आरोपी ने शनिवार की शाम को उनके घर पर कॉल किया था। तब कॉल अंगद की मां ने उठाया था। इस दौरान आरोपी ने कहा कि अंगद उसके कब्जे में है। फिरौती की रकम तैयार रखना। पैसे हम बाद में बताएंगे कितने देने हैं। इसके बाद वे परिवार सहित शिमला रवाना हो गए थे। वहां पर पहले ही पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें: फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर ठगी: रेलवे ठेकेदार को शातिर ने लगाया चूना, 10.25 लाख रुपये की ठगी