फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Anarkali and Banarasi suits are the first choice of married women.

Karnal News: सुहागिनों की पहली पसंद अनारकली व बनारसी सूट

Tue, 07 Oct 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 07 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Anarkali and Banarasi suits are the first choice of married women.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। करवाचौथ को मात्र चार दिन रह गए है। ऐसे में बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ लग रही है। शहर के मुख्य बाजार कर्ण गेट, नेहरू पैलेस, सराफा बाजार व चौड़ा बाजार में महिलाएं सूट व चूड़ियों की खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार अनारकली व बनारसी सूट ट्रेंड में हैं।

करवाचौथ की खरीदारी से बाजार चमक रहा है। हर दुकान में खरीदारों की भीड़ है। साड़ियों और शृंगार के सामान की दुकानों पर भीड़ अधिक है। बाजारों के हालात ऐसे हैं कि लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। जाम लग रहा है। सोमवार को हुई बारिश के कारण बाजारों के समीप बने गड्ढों में पानी भर गया। इससे स्थिति और खराब हो गई।
विज्ञापन



सूट और साड़ी दोनों ली हैं

सूट लेने आई महिला नेहा ने बताया कि करवाचौथ पर्व के लिए महिलाएं कई दिन पहले से ही खरीदारी शुरु कर देती हैं। उन्होंने भी खरीदारी की है। सूट और साड़ी, दोनों ली हैं। चूड़ियों और शृंगार के सामान की खरीदारी करनी है। बाजार में जाम की समस्या से जाने का मन नहीं करता। दुकान तक पहुंचने में ही करीब 15 से 20 मिनट लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छी चूड़ियां आई हैं इस बार


चूड़िया लेने आईं महिला अंजली ने बताया कि बाजारों में इस बार काफी अच्छी चूड़ियां आ रही हैं। दुकानों के बाहर लोगों ने अपनी फड़ लगा रखी है। इस बार चूड़ियों के साथ ही कड़े भी ले रही हूं। अभी तय नहीं किया है कि सूट पहनूंगी या साड़ी। वैसे दोनों को खरीदने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed