{"_id":"68532c7eaa9aeaaaeb00a409","slug":"an-old-man-going-to-his-brother-in-laws-funeral-dies-karnal-news-c-18-knl1008-672541-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: भड़काने वाले नेताओं के पुतले फूंकने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: भड़काने वाले नेताओं के पुतले फूंकने की चेतावनी
विज्ञापन
फोटो: 111
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। हरियाणा कंबोज सभा के ओबीसी व एससी समाज के लोगों की बैठक एक निजी फार्म में आयोजित की गई जिसमें कहा गया कि कुछ राजनीतिक दलों के नेता, जो हिसार स्थित एचएयू विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर व रजिस्ट्रार पर जातिगत रणनीति को अपनाने के गलत आरोप लगा रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ आने वाले दिनों में पुतले फूंके जाएंगे और उनका कड़ा विरोध किया जाएगा। सभी जिलों के उपायुक्त को सीएम व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके साथ-साथ सभी विधायकों व सांसदों को भी ज्ञापन सौंपें जाएंगे ताकि इस मामले की सच्चाई का पता लगाया जा सके और कुलपति एवं रजिस्ट्रार की छवि खराब करने वाले लोगों को जवाब दिया जा सके।
वक्ताओं ने कहा कि कुलपति ने विद्यार्थियों की सभी मांगों को मान लिया था लेकिन कुछ राजनीतिक दल के लोगों द्वारा मामले को तूल देने का काम किया जा रहा है जोकि उचित नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि कई नेता इन अधिकारियों की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठा रहे हैं जो ठीक नहीं है। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा कंबोज सभा के प्रदेशाध्यक्ष सुमेर चंद कंबोज ने की। इस मौके पर प्रदीप कांबोज, जय प्रकाश कांबेाज, राकेश सांतडी, सुमेर चंद कांबोज मुरादगढ सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।