फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   An inn built for the Sangat of Shri Darbar Sahib Amritsar: Baba Karmjeet Singh

श्री दरबार साहिब अमृतसर की संगत के लिए बनाई सराय : बाबा कर्मजीत सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
An inn built for the Sangat of Shri Darbar Sahib Amritsar: Baba Karmjeet Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तरावड़ी। श्री दरबार साहिब अमृतसर की दर्शनाभिलाषी हरियाणा की संगत के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस एक सराय का निर्माण किया जाएगा। हरियाणा से श्री दरबार साहिब शीश नवाने के लिए जाने वाली संगत के ठहरने की समस्या का हल करने के लिए यह कदम उठाया जाएगा। यह एलान हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान बाबा कर्मजीत सिंह ने किया। वे ऐतिहासिक गुरुद्वारा शीशगंज साहिब पातशाही नौवीं तरावड़ी में हुए गुरमत समागम में बोल रहे थे। यह समागम श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित रहा।

एचएसजीएमसी प्रधान ने सिखों से आह्वान किया कि वे अपनी अपनी वोट जरूर बनवाएं, ताकि हरियाणा में सिख मतदाता बढ़ सकें। उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के जीवन इतिहास पर संगत से अपील की कि हमें अपने बच्चों को गुरु इतिहास की जानकारी देनी चाहिए। हमें स्वयं तो गुरबाणी से जुड़ना चाहिए, साथ ही अपने बच्चों को भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज से जोड़ना चाहिए। इससे पहले समागम में पहुंचने पर एचएसजीएमसी प्रधान बाबा कर्मजीत सिंह, जूनियर मीत प्रधान बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला और महासचिव गुरविंदर सिंह धमीजा व कार्यकारिणी समिति मेंबर बीबी रविंदर कौर अजराना, गुरबख्श सिंह खालसा का कमेटी के मेंबर साहिबान व गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर की ओर से उनका सिरोपा एवं श्री साहिब भेंट कर अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशेष रूप से बाबा सुखा सिंह डेरा कार सेवा, संत रविंदर सिंह इसराना साहिब वाले, बाबा गुरमीत सिंह डाचर वाले, संत त्रिलोचन सिंह नानकसर सिंगड़ा वाले, बाबा जोगा सिंह गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी करनाल, बाबा मेहर सिंह नबियाबाद वाले, बाबा दिलबाग सिंह शेखूपुरा मंचूरी वाले, बाबा बाबू सिंह निसिंग वाले, बाबा जोगा सिंह जी तरावड़ी वाले, बीबी जसविंदर कौर दरड़, बाबा जसवंत सिंह निर्मल कुटिया वाले और एचएसजीएमसी के महासचिव गुरविंदर सिंह धमीजा, मेंबर गुलाब सिंह मुनक, सुखविंदर सिंह मंडेबर, कवलजीत सिंह अजराना सहित अन्य का समागम में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर से हजूरी रागी भाई सतनाम सिंह कोहाड़का ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया, जबकि भाई राजदीप सिंह थाईलैंड वालों ने गुरबाणी शबद की व्याख्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed