फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   An elderly woman who was going to call her husband was crushed by a speeding trolley.

Karnal News: पति को बुलाने जा रहे बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार ट्राले ने कुचला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
An elderly woman who was going to call her husband was crushed by a speeding trolley.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। शहर के जाटों गेट में देर रात एक ट्राला चालक ने सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को कुचला दिया। महिला खाना खाने के लिए पति को बुलाने जा रही थी। लोगों की भीड़ देखकर जब महिला का पति मौके पर पहुंचा तो उसकी पत्नी का ट्राले से सिर कुचला था और उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे को देख आसपास से लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ट्राला चालक ट्राॅले को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
सूचना पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है और ट्राॅले को कब्जे में ले लिया है। मृतक महिला के पति ने बताया कि वह बाजार में सब्जी लेने गया था। उसने अपनी पत्नी से कहा था कि वह खाना बना ले। इसके बाद उसकी पत्नी उसे बुलाने आई थी तो एक ट्राले ने उसे कुचल दिया। महिला अपने घर को ताला लगा कर गई थी महिला के हाथ में घर की चाबी मिली।
विज्ञापन



लोग बोले, बड़े वाहनों का प्रवेश हो बंद

हादसे के बाद मौके पर एकत्रित महिला-पुरुषों ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि उनकी कॉलोनी में दिन-रात बड़े वाहन चलाते हैं। उन सभी के सड़क पर घर हैं। ऐसे में बच्चे भी सड़क पर इधर से उधर जाते हैं। आज इस बुजुर्ग महिला के साथ हादसा हुआ है। कल उनके बच्चों के साथ भी हादसा हो सकता है। इसलिए बड़े वाहनों का प्रवेश इस सड़क पर बंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed