फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   An elderly person suffering from cancer committed suicide by shooting himself.

Karnal News: कैंसर से ग्रस्त बुजुर्ग ने गोली मारकर की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
An elderly person suffering from cancer committed suicide by shooting himself.
- घर में रखी लाइसेंसी बंदूक से सिर पर चलाई गोली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मधुबन (करनाल)। रांवर गांव में 85 वर्षीय बुजुर्ग ने कैंसर की बीमारी से तंग आकर खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दो साल पहले कैंसर की चपेट में आया था। उसका इलाज दिल्ली स्थित राजीव गांधी कैंसर अस्पताल से चल रहा था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव को परिजनों को सौंप दिया।

मृतक इकबाल सिंह के बेटे दरबारा सिंह ने बताया कि दो साल से लगातार उनके पिता का इलाज अस्पताल से चल रहा था लेकिन कोई सुधार नहीं था। वे उन्हें अन्य निजी अस्पतालों में भी लेकर गए लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। उन्होंने बताया कि पिता के कहने पर 10 बजे करीब उन्हें नहलाया और कमरे में लेटा दिया। इसके बाद वे अपने कमरे में चले गए। वह अपने भाई कर्ण के साथ टीवी देख रहा था तभी गोली चलने की आवाज आई।
विज्ञापन

शोर सुनकर वे दोनों पिता के कमरे में पहुंचे तो वह चारपाई पर पड़े थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मधुबन थाना प्रभारी का कहना है कि बुजुर्ग इकबाल कैंसर की बीमारी से ग्रस्त थे। जिसके चलते तंग आकर उन्होंने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed