फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Amrapali was five and a half hours late, locals also had to wait

Karnal News: आम्रपाली साढ़े पांच घंटे लेट, लोकल ने भी कराया इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Amrapali was five and a half hours late, locals also had to wait
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। उत्तर रेलवे मंडल के दिल्ली-अंबाला मार्ग पर बुधवार को लोकल से लेकर एक्सप्रेस ट्रेनें तक देरी से पहुंची। आम्रपाली एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे तक लेट रही जबकि मालवा और फाजिल्का एक- एक घंटे की देरी से आई। समर स्पेशल से लेकर पश्चिम एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटा लेट रही। इनके अलावा अंबाला से पानीपत जाने वाली लोकल भी करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। करनाल रेलवे स्टेशन पर रोजाना आवागमन करने वाली 60 ट्रेनों में से सात ट्रेन एक से साढ़े पांच घंटे की देरी से आवागमन कर पाई। यात्री रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर इंतजार करते नजर आए।
दिल्ली से अंबाला ट्रैक पर आम्रपाली साढ़े पांच घंटे की देरी से सुबह 10:50 बजे करनाल स्टेशन पहुंची। वहीं, ट्रेन नंबर 11057 अमृतसर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी के बाद 6:38 बजे पहुंची। ट्रेन नंबर 12919 मालवा एक्सप्रेस भी एक घंटे की देरी के बाद सुबह 07:17 बजे आई। ट्रेन नंबर 14507 फाजिल्का एक्सप्रेस एक घंटे की देरी के बाद शाम को चार बजे पहुंची।
विज्ञापन

दूसरी ओर अंबाला से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन नंबर 04082 नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी के बाद सुबह 09:00 बजे पहुंची। अंबाला कैंट-पानीपत लोकल भी एक घंटा 22 मिनट लेट रही। ट्रेन नंबर 64465 कुरुक्षेत्र दिल्ली लोकल 01:20 घंटे की देरी से आई। ट्रेन नंबर 12926 पश्चिम एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से सवा घंटे की देरी के बाद 04.02 बजे पहुंची। ट्रेन नंबर 12920 अपने निर्धारित समय से पौने घंटे की देरी के बाद 06:48 बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 64465 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र लोकल अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी के बाद दोपहर 12:51 बजे पहुंची। ट्रेन नंबर 64541 पानीपत-अंबाला लोकल पौने घंटे की देरी के बाद 07:28 बजे आई। ट्रेन नंबर 14795 एकता एक्सप्रेस पौने घंटे लेट रही। ट्रेन नंबर 11841 कुरुक्षेत्र खजुराहो 40 मिनट लेट रही। पश्चिम एक्सप्रेस 25 मिनट, सचखंड एक्सप्रेस 33 मिनट, ट्रेन नंबर 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 40 मिनट तक की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed