फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Amit, who died in the accident, was cremated in America; his mother could not see her son's face for the last time.

Karnal News: हादसे में मरे अमित की अमेरिका में अंत्येष्टि मां नहीं देख पाईं बेटे का आखिरी बार चेहरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Amit, who died in the accident, was cremated in America; his mother could not see her son's face for the last time.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



करनाल। करीब 15 दिन पहले अमेरिका में ट्रक हादसे में जिंदा जले 24 वर्षीय अमित का कैलिफोर्निया के शिवपुरी में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया। डीएनए टेस्ट से पहचान की पुष्टि के बाद पुलिस ने परिजनों को शव के कुछ अवशेष सौंपे और यह हिदायत दी कि उन्हें खोला न जाए। इसके बाद कैलिफोर्निया में भारतीय समुदाय की मौजूदगी में मृतक की अंतिम यात्रा निकाली गई। अमित के भाई अंकित ने मुखाग्नि दी। मां बेटे का चेहरा आखिरी बार नहीं देख पाईं।
अमेरिका में बसे हरियाणा के लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। सभी ने अमित को नम आंखों से विदाई दी। मां ने अमेरिका से आई वीडियो कॉल के माध्यम से बेटे का अंतिम संस्कार देखा। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। अब अमित की अस्थियां अमेरिका से भारत लाई जाएंगी। रविवार को पानीपत के गांव कुराना में रस्म क्रिया होगी। इसके बाद परिजन अस्थियों को हरिद्वार ले जाकर गंगा में प्रवाहित करेंगे और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे।
विज्ञापन


अमित मूल रूप से पानीपत के गांव कुराना का रहने वाले थे। 20 सालों से उनका परिवार करनाल में नई अनाज मंडी के पास रह रहा है। अमित की मौत की सूचना मिलने के बाद पानीपत के कुराना से लेकर करनाल अनाज मंडी के लोगों में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा 11 सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे अर्कान्सास स्टेट के आई-40 हाईवे के एग्जिट 166 पर हुआ था। अमित ट्रक खाली करके लौट रहे थे। एक लोडेड ट्रक ने उनकी गाड़ी को दाहिनी ओर से टक्कर मार दी। हादसे के बाद उनका ट्रक पेड़ों से जा टकराया और डीजल टैंक में जोरदार धमाका हो गया। ट्रक आग के गोले में बदल गया। अमित बाहर नहीं निकल पाए। उनकी जलकर मौत हो गई।
मामा हरपाल सिंह का कहना है कि मां की हालत बेहद खराब है। एक बेटा डंकी रूट से जाकर जीवन बना रहा था। दूसरा भी उन्हीं सपनों के साथ अमेरिका पहुंचा था लेकिन किस्मत ने उसे छीन लिया।





मौत से 15 मिनट पहले भाई से की थी बात
बताया जा रहा है कि हादसे से ठीक 15 मिनट पहले अमित ने अपने भाई अंकित से फोन पर बातचीत की थी। अमित ने बताया था कि वह ट्रक खाली करके लौट रहा है और डीजल भरवा लिया है। किसी को अंदेशा नहीं था कि यह उनकी आखिरी कॉल होगी। कुछ देर बाद ही हादसा हुआ और परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक के मामा हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव सौंपने से पहले मृतक के भाई अंकित का डीएनए सैंपल लिया गया था। जले हुए शव के डीएनए से यह मिल गया। इसके बाद ही अवशेष परिजन को सौंपे गए। ये अवशेष ताबूत में रखकर कैलिफोर्निया लाए गए और वहीं पर हिंदू रीति-रिवाज से दाहसंस्कार किया गया। मृतक अमित का भाई अंकित वर्ष 2016 में अमेरिका गया था। उसे देख अमित भी दो साल पहले 60 लाख रुपये खर्च कर डंकी के रास्ते अमेरिका पहुंचा था। उनके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed