{"_id":"664af08555460d1ca105ff78","slug":"amit-shah-rally-in-karnal-for-loksabha-chunav-40-thousand-chairs-set-in-dussehra-ground-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल रैली में अमित शाह बोले: हरियाणा के वीर जवान सीमा पर तैनात, कांग्रेस के पास ना नेता है ना नीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल रैली में अमित शाह बोले: हरियाणा के वीर जवान सीमा पर तैनात, कांग्रेस के पास ना नेता है ना नीति
Mon, 20 May 2024 02:03 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 20 May 2024 02:03 PM IST
सार
करनाल में लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे। इस रैली में अमित शाह पूर्व सीएम मनोहर लाल के लिए प्रचार किया। हरियाणा में भाजपा के प्रचार को रफ्तार देने के लिए स्टार प्रचारकों की ताबड़तोड़ रैलियां हो रही हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करनाल (कर्ण नगरी) में हुई विजय संकल्प रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का जनसमूह को संकल्प दिलाया। मंच से उन्होंने हरियाणा की सभी 10 लोकसभा और करनाल विधानसभा की एक सीट जीताने का आह्वान किया। उनके भाषण के दौरान कांग्रेसी निशाने पर रहे। हरियाणा में हुड्डा पिता-पुत्र और केंद्र में गांधी मां-बेटा को पर उन्होंने निशाना साधा।
विज्ञापन
#WATCH | Karnal, Haryana: Union Home Minister Amit Shah says, "...The farmer budget during the Congress government was Rs 22,000 crores but Modi ji decided to increase it from Rs 22, 000 crores to Rs 1, 25,000 crores in 10 years..." pic.twitter.com/Zp7N43Rz1T
— ANI (@ANI) May 20, 2024
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस वालों ने कभी देश व प्रदेश को आगे नहीं बढ़ने दिया। यह मोदी की सरकार ही है कि आर्थिक तंत्र में देश को 11वें स्थान से लाकर पांचवें पर किया है। यदि आप तीसरी बार सरकार लाएंगे तो देश की बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में देखेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आपने दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया और जनवरी में ही राम मंदिर आपको मिल गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं आज राहुल बाबा को यह कहना चाहता हूं कि आप कान खोलकर सुन लो, पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है और रहेगा, हम इसको लेकर रहेंगे। जनता से पूछते हुए कहा कि ये बताइए कि कश्मीर हमारा है कि नहीं, आपकी आवाज खड़गे तक जानी चाहिए। खड़गे साहब आप 80 के हो गए, लेकिन आप ये नहीं जान पाए कि हरियाणा के लोग देश के लिए मरते हैं। आज मैं जब आया हूं तब यहां से हमारे प्रत्याशी मनोहर लाल के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। मनोहर लाल ने पूरे हरियाणा में नौकरी बेचने का काम बंद किया।
घमंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री बनने वाला कोई नहीं
अमित शाह ने कहा कि एक तरफ मोदी जी हैं और दूसरी तरफ गठबंधन। मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। पर घमंडिया गठबंधन में कौन प्रधानमंत्री बनेगा। शरद पंवार, ममता बनर्जी या स्टालिन पीएम बन सकते हैं क्या? लोगों से पूछते हुए बोले, अब हंसना मत राहुल गांधी क्या प्रधानमंत्री बन सकते हैं क्या। उन्होंने कहा कि एक पत्रकार ने उनसे पूछा था कि आपके यहां कौन प्रधानमंत्री बनेगा तो बताया कि बारी-बारी से पांच साल तक गठबंधन के प्रधानमंत्री बनेंगे। शाह बोले देश को ऐसा पीएम चाहिए जो भारत को नंबर वन बनाए।
हरियाणा का बजट हजार से करोड़ों में बदला
गृह मंत्री ने कहा कि हरियाणा वालों पर मोदी जी पूरा अधिकार रखते हैं। जब वे गुजरात थे तो वहां भी हरियाणा-हरियाणा करते थे, जब दिल्ली आए तब भी हरियाणा की चिंता करते रहे। जब कांग्रेस की सरकार थी तो हरियाणा को 41 हजार करोड़ रुपया मिला था। मोदी सरकार ने 2.70 लाख करोड़ रुपये दिए हैं। हरियाणा में कई नई परियोजनाएं आई और करनाल को स्मार्ट सिटी बना दिया है। एक बार प्रदेश का नेतृत्व करने वाले मनोहर जी को संसद भेजो, विकास के रास्ते और मजबूत होंगे। इन्होंने 10 साल तक हरियाणा में सीएम रहते सेवा की है। अब ये दिल्ली में अपनी सेवाएं देंगे।
हरियाणा के किसान, जवान और खिलाड़ी धाकड़
गृहमंत्री ने हरियाणा के किसान, जवान और खिलाड़ियों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश की भूख मिटाने वाले कुछ राज्यों में से एक है। इसमें हरियाणा के किसानों का योगदान है। देश की सीमा पर हरियाणा के जवान तैनात होने के कारण ही हम चैन की नींद सो रहे हैं। खेल चाहे कोई भी हो, मेरे हरियाणा के धाकड़ खिलाड़ी नंबर वन पर हैं। हमारे मोदी जी ने हरियाणा के लिए कई काम किए। हुड्डा साहब ने वन रैंक वन पेंशन का मामला लटकाया। खेलों के लिए भी ढेर सारा इन्फ्रास्ट्रक्चर नरेंद्र मोदी ने किया। इसका सबसे बड़ा फायदा हरियाणा के खिलाड़ियों ने उठाया।