फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ambulance operators on Strike

एंबुलेंस ऑपरेटरों ने किया हड़ताल का ऐलान

Tue, 15 Sep 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Tue, 15 Sep 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के निजी एंबुलेंस ऑपरेटर 14 सितंबर रात 12 बजे से अनिश्चितकालीन
विज्ञापन
हड़ताल पर चले जाएंगे। एंबुलेंस ऑपरेटरों ने बीती सात सितंबर को सरकार को चेताया था कि अगर पैसेंजर एंड गुड्स टैक्स माफ करने की मांग नहीं मानी गई तो एंबुलेंस ऑपरेटर हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।

ऑल हरियाणा प्राइवेट एंबुलेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र सिंह और सुमित ठाकुर ने सोमवार को पुलिस लाइन के सामने सड़क पर ही प्रेस वार्ता कर हड़ताल का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आज रात 12 बजे से हरियाणा प्रदेश व दिल्ली एनसीआर में निजी एंबुलेंस नहीं चलेंगी। सरकार ने अनदेखी की है इसी कारण ऑपरेटरों को हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में एंबुलेंस ऑपरेटर हड़ताल पर रहेंगे। कोई एंबुलेंस नहीं चलेगी। हड़ताल को लेकर प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बीते सप्ताह सभी जिलों का दौरा कर एंबुलेंस ऑपरेटरों से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि वह पीजीटी टैक्स माफ करवाने की मांग को लेकर कई बार मुख्यमंत्री, वित्तमंत्री, ओएसडी व भाजपा नेताओं से मिल चुके हैं। उन्हें हर बार आश्वासन दिया गया, लेकिन आज तक पीजीटी टैक्स माफ करने की घोषणा लागू नहीं की गई। प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने दावा करते हुए बताया कि हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में 7 से 8 हजार एंबुलेंस है। सभी 14 सितंबर रात 12 बजे से चलानी बंद कर दी जाएंगी।

निजी एंबुलेंस ऑपरेटरों का कहना है कि सरकार की ओर से आज तक एंबुलेंस ऑपरेटरों को इस पीजीटी टैक्स की जानकारी तक नहीं दी गई कि यह टैक्स किस लिए लिया जाता है। ऑपरेटरों का कहना है कि एंबुलेंस आपरेटर पुराने व नये पीजीटी टैक्स को भरने की स्थिति में नहीं है। इसलिए सरकार पुराने व नए पीजीटी टैक्स भी माफ करने की घोषणा को लागू करे और हर जिले में इसके लिखित आदेश अधिकारियों को जारी किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed