फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Amazing of girls, name registered in toppers

छोरियों का कमाल, टॉपरों में दर्ज कराया नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 02:57 AM IST
विज्ञापन
Amazing of girls, name registered in toppers
टैगोर पब्लिक स्कूल में परिणाम आने के बाद यादगार सेल्फी लेती छात्राएं। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। लंबे इंतजार के बाद सीबीएसई ने शुक्रवार को कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम एक साथ जारी कर दिया है। इस बार जिले का 12वीं कक्षा का परिणाम 90 प्रतिशत और 10वीं का परिणाम 95 प्रतिशत रहा है।
जिले के 118 सीबीएसई स्कूलों का परिणाम शानदार रहा।
बेहतर परीक्षा परिणाम देख विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कक्षा 10वीं में 6403 और 12वीं में 8488 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। विद्यार्थियों ने मिठाइयां बांट खुशी का इजहार किया। कई स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। बेहतर प्रदर्शन इस बार भी बेटियों ने ही किया है। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा भी पहली बार हुआ है कि बोर्ड ने दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम एक साथ जारी किया।
विज्ञापन

जुलाई के अंतिम सप्ताह में परिणाम जारी होने की घोषणा की गई थी, लेकिन बोर्ड ने दोनों कक्षाओं का परिणाम एक साथ जारी करके विद्यार्थियों के दिलों की धड़कनों को जरूर बढ़ा दिया। परिणाम की सूचना आते ही सुबह से विद्यार्थी इंटरनेट पर टकटकी लगाए बैठ गए। सुबह पहले 12वीं का परिणाम जारी हुआ, वहीं दोपहर को 10वीं कक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रही स्थिति
- कक्षा 10वीं
कुल विद्यार्थी : 8934
पास हुए : 8488
कंपार्टमेंट : 398
फेल : 48
- कक्षा 12वीं
कुल विद्यार्थी : 7114
पास हुए : 6403
कंपार्टमेंट : 656
फेल : 55
सोशल मीडिया पर देर शाम तक चली टॉपर की दौड़
परिणाम जानने के बाद हर किसी ने सोशल मीडिया पर रिजल्ट की जानकारी अपलोड की। किसी अभिभावक ने अपने बच्चों तो स्कूल और कोचिंग सेंटर ने अपने विद्यार्थियों के टॉप करने की जानकारी अपलोड की। देर शाम तक जिले में टॉप करने के नाम पर यूं दौड़ चलती रही। एक के बाद एक जब कोई ज्यादा अंकों वाला विद्यार्थी सामने आता तो पिछला शांत हो जाता।
फोन पर चला बधाई का दौर
परिणाम घोषित होने के बाद हर कोई बच्चों का रिजल्ट जानने के लिए उत्सुक दिखाई दिया। घरों में महिलाओं और कार्यालयों में बैठे पुरुषों ने भी एक-दूसरे से संपर्क साधकर रिजल्ट जानने की कोशिश की। जब पता चला कि बच्चे ने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं तो अभिभावकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फोन कर एक दूसरे को बधाई दी।
परिणाम घोषित होते ही पूछने लगे अंक
स्कूलों का पास प्रतिशत बेहतर रहने से शिक्षकों ने खुशी जाहिर की। दोपहर तक परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थी अपने अंक जानने में जुट गए। कोई मोबाइल में साइट खोलकर रिजल्ट देखता मिला, तो कोई लैपटॉप पर। अच्छे रिजल्ट से स्कूलों में भी जश्न का माहौल रहा। इस बार परीक्षा परिणाम पिछले साल से बेहतर रहा है। हर कोई दूसरों के नंबर पूछता नजर आया।
हर स्कूल खुद को बेस्ट साबित करने को उत्सुक
स्कूलों व कोचिंग सेंटरों में भी दिनभर प्रबंधन कमेटी व स्टाफ रिजल्ट तलाशने में जुटे रहे। यह जानने में उत्सुकता रही कि उनके बच्चों ने कितना स्कॉर किया है और जिले में किस स्थान पर है। इसके लिए उन्होंने दूसरे स्कूलों से भी रिजल्ट जानने की कोशिश की। वहीं एक के बाद एक बच्चे का बेहतर रिजल्ट मिलने पर दिनभर बच्चों, अभिभावक और टीचर्स में बधाई का दौर रहा।

परिणाम बेहतर जारी हुआ है। टर्म-1 और 2 में विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर ही बोर्ड ने परिणाम जारी किया है। जिन विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट रही है, वे दोबारा परीक्षा दे सकते हैं, इसके लिए बोर्ड की ओर से डेटशीट जारी की जाएगी।
- डॉ. राजन लांबा, अध्यक्ष, सहोदय स्कूल कांप्लेक्स करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed