फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Aman won gold in 400 meters race

करनाल के अमन ने 400 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Aman won gold in 400 meters race
54: कर्ण स्टेडियम में आयोजित 12 वीं हरियाणा स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेते खिलाड़ी। अम
करनाल। एथलेटिक्स हरियाणा और जिला एथलेटिक्स संघ करनाल की ओर से शनिवार को कर्ण स्टेडियम में दो दिवसीय 12वीं सीनियर और 11वीं जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन के खेलों का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और खेल मंत्री संदीप सिंह के बड़े भाई लेफ्टिनेंट विक्रमजीत सिंह ने किया। इस स्पर्धा में करनाल के एथलीट अमन मान ने चार 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि 400 मीटर बाधा दौड़ के सीनियर पुरुष वर्ग में भिवानी के अनूप कुमार ने दूसरा स्थान और भिवानी के अमित कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिलाओं के सीनियर वर्र्ग में भिवानी की सिम्मी ने पहला, हिसार की भतेरी ने दूसरा और चरखी दादरी की मोनिका ने तीसरा स्थान किया। 200 मीटर दौड़ महिला वर्ग में सोनीपत की किरण पहल ने पहला स्थान ,हिसार की निशा ने दूसरा स्थान और रोहतक की हिमांशी मलिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स के विभिन्न वर्गों के लिए हुई जूनियर महिला वर्ग की प्रतियोगिताओं में भिवानी की सिम्मी ने स्वर्ण पदक, जींद की आशा ने रजत पदक और चरखी दादरी की मोनिका ने कांस्य पदक जीता। जूनियर वर्ग पुरुष वर्ग में भिवानी के विकास ने पहला स्थान, रोहतक के गौरव ने दूसरा स्थान और पंचकूला के अंकुश देशवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर लड़की वर्ग में जींद की तमन्ना ने स्वर्ण जींद की आकांक्षा ने रजत और रोहतक की शिवानी ने कांस्य पदक जीता। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी अशोक दुआ, एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान एथलेटिक प्रशिक्षक कर्ण स्टेडियम सतीश मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed