फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Alleged doctor who treated without valid degree arrested

स्वास्थ्य विभाग का छापा, कथित डाक्टर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
Alleged doctor who treated without valid degree arrested
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव कलवेहड़ी में छापा मारकर बिना डिग्री के स्वास्थ्य केंद्र चला रहे कथित चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 40 प्रकार की अंग्रेजी दवाएं बरामद की गईं। सीएचसी कुंजपुरा के एसएमओ डॉक्टर संदीप अबरोल की शिकायत पर कथित चिकित्सक के खिलाफ ड्रग अधिनियम सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिविल सर्जन करनाल कार्यालय में शिकायत दी गई थी, जिसमें बताया गया था कि गांव सुहाना निवासी कथित चिकित्सक रमेश बिना डिग्री के स्वास्थ्य केंद्र चला रहा है और लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है। शिकायत के आधार पर सिविल सर्जन करनाल ने सीएचसी कुंजपुरा के एसएमओ डॉ संदीप अबरोल एवं औषधि नियंत्रण अधिकारी डॉ. रितु मेहला के पर्यवेक्षण में स्वास्थ्य विभाग की टीम गठित की। टीम ने शुक्रवार को गांव कलवेहड़ी में कुंजपुरा पुलिस के साथ केंद्र पर छापा मारा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुहाना निवासी रमेश से पूछताछ की तो उसने बिहार की एक डिग्री दिखाई, जिसकी हरियाणा में मान्यता ही नहीं है। आरोपी ने बताया कि वह करीब 20 साल से स्वास्थ्य केंद्र चला रहा है। ग्रामीणों एवं पुलिस की मौजूदगी में टीम ने केंद्र में रखी करीब 40 तरह की अंग्रेजी दवाइयां बरामद कर उन्हें मौके पर ही सील कर दिया। साथ ही आरोपी को कुंजपुरा थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed