फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Allegations of use of substandard material in road construction

Karnal News: सड़कों में घटिया सामग्री इस्तेमाल का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Allegations of use of substandard material in road construction
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सिटीजंस ग्रीवेंसीज कमेटी की सड़क सुरक्षा एवं नगर स्वच्छता उप समिति की बैठक सोमवार को सचिव नीतिन गोयल के सेक्टर-14 स्थित कार्यालय में हुई। अध्यक्षता उपसमिति के प्रधान परिमंद्र पाल सिंह ने की। शहर में सड़कों की खस्ताहालत पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में कहा गया कि सड़कों के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिसके चलते सड़कें बनते ही टूटने लग जाती हैं।

कर्ण कनाल की सड़कें खराब हालत में हैं। एक साइड की सड़क के निर्माण में कई कमियां देखने को मिली हैं। दूसरी ओर की सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। कर्ण कनाल की सड़क के निर्माण कार्य पर सवाल उठाए गए। कमियों के बारे में नगर निगम आयुक्त के संज्ञान में लाया गया, लेकिन हैरानी की बात है कि उसके निर्माण कार्य रोक दिया गया।
विज्ञापन


बैठक में ई-शौचालयों की बदत्तर व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। अधिकतर ई-शौचालय बंद पड़े हैं। जो शौचालय खुले हैं वहां गंदगी की भरमार है। पानी की व्यवस्था नहीं होती। अधिकारियों के संज्ञान में यह मामला लाया गया था, लेकिन ठोस कदम नहीं उठाए गए। शहर में बेसहारा पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे हादसे होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीजीसी चेयरपर्सन अंजु शर्मा ने कहा कि स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक रहने की आवश्यकता है। सफाई करने से नहीं बल्कि रखने से होती है। इस अवसर पर सलाहकार एवं निवर्तमान पार्षद वीर विक्रम कुमार, सलाहकार रमेश कपूर, वाइस चेयरमैन केएल विरमानी, सह सचिव सुरेश बहते, एमएस चंदेल, महासचिव एसके शर्मा व अश्वनी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed