फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Allegations of harassment against in-laws

Karnal News: ससुराल वालों पर उत्पीड़न के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Allegations of harassment against in-laws
करनाल। सदर थाना में एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसका पति और ससुराल के सदस्य दहेज में क्रेटा कार और पांच लाख रुपये मांग रहे हैं। उसके पति के किसी दूसरी महिला से संबंध हैं और उसने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता की शादी 28 नवंबर 2023 को करनाल के एक पैलेस में हुई थी। शादी में उसके परिवार ने करीब 15 लाख रुपए खर्च किए थे, जिनमें सोने-चांदी के आभूषण और अन्य महंगे सामान शामिल थे। शादी के तुरंत बाद उसकी सास ने सारे आभूषण यह कहकर रख लिए कि जरूरत पड़ने पर वह लौटा देगी, लेकिन पीड़िता को उसके आभूषण कभी वापस नहीं किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed