{"_id":"dd3ff528cd83e272260a8ca0d99f58e0","slug":"all-villages-will-be-comprehensive-management-of-water-drainage-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी गांवों में पानी की निकासी के किये जाएंगे व्यापक प्रबंध : मुख्यमंत्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी गांवों में पानी की निकासी के किये जाएंगे व्यापक प्रबंध : मुख्यमंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सभी गांवों में पानी की निकासी के लिए व्यापक प्रबंध किये जाएंगे, इस संदर्भ में अधिकारियों को निर्देश दिये जा चुके है। यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में लोगों की शिकायतें सुनते हुए दी। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश में चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है, अब तक 350 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दिये जा चुके हैं।
विज्ञापन
पेंशन संबंधी शिकायतें सुनते हुए कहा कि प्रदेश में सभी तरह की पेंशनों के मामले आगामी एक माह तक निपटा दिये जाएंगे। संबंधित सभी के बैंकों में खाते खुलवाकर बैंक के माध्यम से पेंशन दी जाएगी। ऐसा प्रदेश के अन्य जिलों में भी होगा। उधर, प्रदेश में अनुबंध एंबुलेंस चालकों का वेतनमान 7 हजार रुपये की बजाए 9 हजार रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि जितनी भी घोषणाएं हो रही हैं, उनको एक-एक करके शीघ्र पूरा किया जा रहा है। करनाल के सामान्य अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर की कमी को पूरा करने के लिए कुछ समय के लिए बाहर से प्राइवेट चिकित्सक रखे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसी को भी जमीन पर नाजायज कब्जा नहीं करने दिया जाएगा, यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन