{"_id":"614e3d808ebc3e09f95a91bb","slug":"all-three-nomination-papers-are-correct-in-the-investigation-return-today-karnal-news-knl84328858","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में तीनों नामांकन पत्र सही, नाम वापसी आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में तीनों नामांकन पत्र सही, नाम वापसी आज
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम के वार्ड संख्या 7 में पार्षद पद के लिए हो रहे उप चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसमें तीनों नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। अब 25 सितंबर को नामांकन पत्रों की वापसी का दिन है। अपराह्न तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद तय हो जाएगा कि कौन-कौन प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में रहेंगे।
वार्ड 7 में पार्षद पद के उप चुनाव की नामांकन प्रक्रिया का शनिवार को अंतिम दिन है। पार्षद पद के लिए भाजपा की टिकट पर सरिता कालड़ा और निर्दलीय पंकज कौशिक व नवीन कुमार वर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया है। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। उप चुनाव के निर्वाचन अधिकारी गगनदीप सिंह ने बताया कि तीनों प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए हैं। 25 सितंबर को नाम वापसी का दिन है। अपराह्न तीन बजे तक यदि कोई प्रत्याशी चाहे तो अपना नाम वापस ले सकता है। तीन बजे के बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया जाएगा। इधर, भाजपा के हलके में अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर दौड़भाग देखी गई। प्रत्याशियों के करीबियों के जरिये उनसे बातचीत का सिलसिला जारी रहा। भाजपा ने भी बैठक करके रणनीति बनाई। भाजपा के पदाधिकारी इस सीट पर आपसी सहमति से निर्विरोध चुनाव का प्रयास कर रहे हैं। इस सीट पर तीन अक्तूबर को मतदान होना है।