{"_id":"60f2db6d8ebc3eed335fd057","slug":"all-staff-transferred-except-the-lady-station-in-charge-karnal-news-knl76775494","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला थाना प्रभारी को छोड़कर सभी पुलिसकर्मियों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला थाना प्रभारी को छोड़कर सभी पुलिसकर्मियों का तबादला
विज्ञापन
10 दिनों से सुर्खियों में चल रहे नारायणगढ़ महिला थाना के पूरे स्टाफ का तबादला कर दिया गया है। कुल 18 मुलाजिमों को बदला गया है। वर्तमान में महिला थाना प्रभारी बिमला देवी को छोड़कर तमाम मुलाजिमों को अन्य थानों में भेज दिया गया है।
इतना ही नहीं इन सभी के स्थान पर अन्य कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। शुक्रवार देर रात एसपी ने नारायणगढ़ महिला थाना कर्मचारियों पर हाल ही में दर्ज हुए विभिन्न मामलों को लेकर यह कदम उठाया। उधर, पूर्व महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतविंद्र कौर और सब इंस्पेक्टर रजविंद्र कौर पर लगे आरोपों की जांच कुरुक्षेत्र के एसपी को ट्रांसफर कर दी गई है। जबकि महिला हवलदार रजनी शर्मा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच डीएसपी बराड़ा को सौंप दी गई है। इन अधिकारियों की आगामी रिपोर्ट के बाद ही जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। अंबाला रेंज की आईजी भारती अरोड़ा ने संबंधित मामले पर संज्ञान लेते हुए यह आदेश जारी किए हैं।
इस तरह सुर्खियों में आया था नारायणगढ़ महिला थाना
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पीड़ित की शिकायत बदलने और उसके स्थान पर फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जी शिकायत पत्र के आधार पर आरोपी को बचाने के मामले में सबसे पहले महिला थाना प्रभारी सतविंद्र कौर को सस्पेंड किया गया था। इसके बाद इसी मामले में सब इंस्पेक्टर रजविंद्र कौर पर भी गाज गिरी थी और दोनों के खिलाफ साक्ष्य से छेड़छाड़, खुर्द-बुर्द करने और आरोपी को बचाने के मामले सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। अभी इस मामले की पूरी तरह से जांच भी नहीं हुई थी कि इसी बीच महिला हवलदार रजनी शर्मा पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया। इस मामले में भी महिला थाना प्रभारी सतविंद्र कौर का नाम आया था।
विज्ञापन
इन मुलाजिमों की हुई तैनाती
बदले गए कर्मचारियों में एक सहायक सब इंस्पेक्टर, 5 हेड कांस्टेबल जिनमें से तीन ईएचसी, 10 कांस्टेबल, एक पुरुष एएसआई और ईएएसआई शामिल है। इनकी जगह नए को थाने में भेज दिया गया है जोकि शनिवार को ज्वाइनिंग करेंगे।
हाल ही में नारायणगढ़ महिला थाने में हुई घटनाओं पर संज्ञान लिया गया है। वर्तमान एसएचओ को बिमला देवी को छोड़कर पूरे स्टाफ को बदल दिया गया है। एसएचओ सतविंद्र कौर का मामला आईजी अंबाला रेंज ने कुरुक्षेत्र ट्रांसफर कर दिया है जबकि महिला हवलदार रजनी के मामले की जांच डीएसपी बराड़ा को सौंपी गई है। अंबाला में किसी भी तरह से भ्रष्टाचार को पनपने नहीं दिया जाएगा। कोई भी कर्मचारी संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त पाया गया तो उसे बक्शा नहीं जाएगा। नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी संबंधित थाने में जरूर दें। सूचना देने वाले को ईनाम भी दिया जाएगा।
- हामिद अख्तर, एसपी अंबाला।