{"_id":"614e3f9e8ebc3e02641adada","slug":"all-india-civil-services-athletics-trials-showed-strength-karnal-news-knl843304106","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स के ट्रायल में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स के ट्रायल में दिखाया दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को कर्ण स्टेडियम में हरियाणा के एथलेटिक्स खिलाड़ियों के ट्रायल हुए। जिसमें विभिन्न विभागों के खिलाड़ियों ने लंबी कूद, भाला व गोला फेंक तथा दौड़ मुकाबलों में दमखम दिखाया। महिला व पुरुष वर्ग की दौड़ के परिणामों में शिक्षा विभाग के खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। एथलेटिक्स के अलग-अलग आयु वर्ग के तहत 50 मुकाबले हुए। प्रदेश भर से 300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिनमें से महिला व पुरुष वर्ग के कुल 41 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड की ओर से 28 से 30 सितंबर तक कर्ण स्टेडियम में सिविल सेवा एथलेटिक्स मुकाबले करवाए जाएंगे। जिनमें ये चयनित खिलाड़ी भागीदारी करेंगे।
सौ मीटर दौड़ में रोजगार विभाग के आशीष 12.11 सेकेंड में पार कर प्रथम, शिक्षा विभाग हिसार से सुनील कुमार 12.31 सेकेंड में द्वितीय व इसी विभाग के नरेंद्र चौहान 12.43 सेकेंड लेकर तृतीय रहे। 40 से 50 वर्ष आयु वर्ग की सौ मीटर दौड़ में खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के सुंदरलाल पहले, शिक्षा विभाग के रमेश चंद्र दूसरे व स्वास्थ्य विभाग के जोगिंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
दो सौ मीटर ओपन में पशुपालन विभाग के अमरजीत पहले, औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के दीपक कुमार दूसरे तथा चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के राकेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग दो सौ मीटर दौड़ में शिक्षा विभाग की अंजू देवी पहले, सुमन दूसरे व सुदेश कुमारी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
महिला वर्ग 400 मीटर 35 से 45 वर्ष आयु वर्ग में शिक्षा विभाग की शुशीला पहले, सुनीता दूसरे व रेखा कुलेरी तीसरे, सौ मीटर 35-45 वर्ष आयु वर्ग में सविता मलिक पहले, अंजु बाला दूसरे व शारदा तीसरे स्थान पर रही। सौ मीटर 45 से 60 वर्ष वर्ग में मंजू पहले, सुदेश कुमारी दूसरे व मनोज कुमारी तीसरे स्थान पर रही।
400 मीटर दौड़ में राकेश पहले, कुलजीत दूसरे व आशीष तीसरे स्थान पर रहा। सौ मीटर महिला ओपन दौड़ में साहिल प्रथम, रेखा द्वितीय व प्रीति तृतीय रही। आठ सौ मीटर ओपन महिला दौड़ मुकाबले में पूजा रानी पहले व चांदनी दूसरे स्थान पर रही। दो सौ मीटर दौड़ में चांदनी पहले, हरमीत कौर दूसरे व प्रीति तीसरे स्थान पर रही।
पुरुष वर्ग की 800 मीटर दौड
पुरुष वर्ग की 800 मीटर दौड़ में दीपक कुमार पहले, वीरेंद्र दूसरे व राजबीर तीसरे, 1500 मीटर दौड़ 50 से 60 वर्ष आयु वर्ग में राजेश कुमार पहले, कर्ण सिंह दूसरे व श्रीपाल बंसल तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर महिला ओपन दौड़ में पूजा कुमारी प्रथम, मंजू देवी द्वितीय व सुनीता तृतीय, 1500 मीटर ओपन दौड़ में मंजू देवी प्रथम, पूजा कुमारी द्वितीय व मनीषा रानी तृतीय रही।
400 मीटर 50 से 60 वर्ष पुरुष वर्ग की दौड़
400 मीटर 50 से 60 वर्ष पुरुष वर्ग की दौड़ में कर्मबीर, बीर सिंह व सतीश भारद्वाज, सौ मीटर में वीरेंद्र कुमार, बीर सिंह व ईश्वर, 800 मीटर में राजेश कुमार, शमशेर सिंह व हंसराज प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर 40 से 50 वर्ष पुरुष वर्ग में गुलशन कुमार, भीम सिंह व नरेश, 400 मीटर में जोगिंद्र सिंह, रवि सांगवान व विजय कुमार ने बाजी मारी। 1500 मीटर ओपन पुरुष वर्ग दौड़ में कुलजीत सिंह, मुनीष व मदन, दस हजार मीटर में अजीत कुमार, सुनील कुमार, पांच हजार मीटर दौड़ में बिजेंद्र, हरेंद्र कुमार व मदन पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।