फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Albendazole will be fed to 4.9 lakh children

Karnal News: 4.9 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Albendazole will be fed to 4.9 lakh children
11 फरवरी को चलाया जाएगा अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए मंगलवार को जिला समन्वय समिति की बैठक का आयोजन अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त यश जालुका ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य 1-19 वर्ष के सभी बच्चों एवं 20 से 24 वर्ष के आयु की सभी महिलाओं जो गर्भवती न हो तथा स्तनपान न करवा रही हो उसको कृमि मुक्त करना है।
सिविल सर्जन डॉ. लोकवीर ने बताया कि स्कूल हेल्थ कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय कृमि मुक्ति प्रोग्राम के तहत 11 फरवरी को जिले के 1-19 वर्ष के लगभग 4.9 लाख बच्चों को एएनएम, आशा वर्कर एवं आंगनबाड़ी वर्कर के माध्यम से एल्बेंडाजोल की गोली घर-घर जाकर निशुल्क खिलाई जाएगी तथा जो बच्चे किसी कारणवश छूट जाएंगे उन्हें 18 फरवरी को मोप अपरॉउड के दौरान एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।
विज्ञापन


ऐसे करे बचाव
बच्चों में खून की कमी का एक मुख्य कारण कृमि (पेट के कीड़े) होते हैं, जिस कारण बच्चों के विकास में कमी आ जाती है, इसलिए अपने घरों और आस-पास के इलाके में साफ-सफाई का ध्यान रखें, खाने-पीने की चीजों को ढक कर रखे, फल और सब्जियों को उपयोग से पहले साफ पानी से धोएं, साफ पानी पीए, मिट्टी में खेलते और चलते समय जूते या चप्पल पहनें, खुले में शौच न करें, हमेशा शौचालय का प्रयोग करें एवं खाना खाने से पहले और शौच जाने के बाद हाथ साबुन से अवश्य साफ करें। इसके अलावा इस प्रोग्राम के दौरान जिले में 20-24 वर्ष की विवाहित महिलाएं जो गर्भवती न हो, व स्तनपान न करवा रही हो, उन सभी को भी निशुल्क एल्बेंडाजोल की गोली घर-घर जाकर खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है लक्षण
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति प्रोग्राम के नोडल ऑफिसर डा. केशव वधवा ने बताया कि गंभीर कृमि संक्रमण से कई लक्षण उत्पन्न हो सकते है जैसे पेट दर्द,जी मिचलाना, उल्टी, दस्त, कमजोरी, वजन कम होना, रोग प्रतिरोधक शक्ति का कम होना और पढ़ाई में ध्यान न लगना। बच्चें में कीड़े की मात्रा जितनी अधिक होगी, संक्रमण के लक्षण उतने अधिक होंगे, बच्चों में खून की कमी (एनीमिया) तथा बच्चों के विकास में बाधा आना इसके मुख्य लक्षण हैं।


एल्बेंडाजोल की गोली खाने के फायदे
एल्बेंडाजोल की गोली खाने से स्वास्थ्य और पोषण में सुधार होता है, रोग प्रतिरोधक शक्ति में वृद्धि होती है, एनीमिया पर नियंत्रण, सीखने की क्षमता और कक्षा में उपस्थिति में सुधार तथा समुदाय में कृमि संक्रमण की व्यापकता में कमी आती है। इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉ. कैलाश, डॉ. सिम्मी, जिला किशोर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लवीश, जिला आशा कोऑर्डिनेटर संजीव ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed