{"_id":"65d7b64415e953fa090077ca","slug":"akshika-shine-and-mehak-were-present-in-the-speech-karnal-news-c-18-knl1008-332809-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: भाषण में अक्षिका, शाइन और महक छाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: भाषण में अक्षिका, शाइन और महक छाईं
विज्ञापन
- आर्य केंद्रीय सभा की ओर से बाल संस्कार सम्मेलन में हुई भाषण प्रतियोगिता
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। आर्य केंद्रीय सभा द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200 वीं जन्म जयंती उत्साह से मनाई जा रही है। साप्ताहिक कार्यक्रम में वीरवार को बाल संस्कार सम्मेलन हुआ। इसके तहत हुई भाषण प्रतियोगिता में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सभी ने महापुरुषों की जीवनी पर आधारित अपने विचार रखे। अलग-अलग वर्ग में अक्षिका, शाइन और महक विजेता रहे।
आर्य समाज सेक्टर-6 में हुए आयोजन की शुरुआत यज्ञ से हुई। आचार्य जयेंद्र, पुरोहित शिव प्रसाद और राजीव आर्य ने यज्ञ करवाया। प्रतियोगिता के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजनोपदेशक दिनेश पथिक ने अपने मधुर भजनों के माध्यम से ईश्वर, जीव, प्रकृति के गुण व कर्म स्वभाव की सुंदर व्याख्या की और देश भक्ति के गीत सुनाए। प्रभु भक्ति एवं ऋषि भक्ति के भजनों ने सभी को मंत्र मुग्ध करते हुए झूमने पर मजबूर कर दिया।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉ. रोहित कठपालिया और आचार्य जयेंद्र ने कहा कि स्वामी दयानंद ने जो ज्ञान हम सब को दिया है उसका ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता। मंच संचालन सुरजीत सुभरी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंत्री स्वतंत्र कुकरेजा ने की। निर्णायक की भूमिका प्रधान आनंद सिंह आर्य, जयेंद्र, वेद प्रकाश और यशपाल शास्त्री ने निभाई। इस अवसर पर सुभाष आर्य, यशवीर गुप्ता, गोपाल आर्य, हंसराज गुलाटी, जोगिंदर सोनी, राधेशाम डुडेजा, शाम रोहिला, बलजीत आर्य, बलदेव और कर्ण मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतियोगिता के परिणाम
- कनिष्ठ वर्ग : अक्षिका एसडी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम, भूपेंद्र गोल्डन पब्लिक स्कूल द्वितीय, दून पब्लिक स्कूल की अंशिका तृतीय।
- वरिष्ठ वर्ग : शाइन डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रथम, कनिष्का डीएवी सेनेटरी स्कूल द्वितीय, छवि डीएवी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तृतीय।
- महाविद्यालय वर्ग : महकप्रीत कौर गुरुनानक खालसा कॉलेज प्रथम, पूर्वा सोनी द्वितीय और श्रद्धानंद आश्रम की प्रियंका तृतीय रही।