{"_id":"687e27d5d3eec55999f998cea0b17eda","slug":"ajay-sharma-dirty-gold-velvet-sleepless-in-prison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मखमल के गदों पर सोने वाले अजय शर्मा की जेल में नींद हराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मखमल के गदों पर सोने वाले अजय शर्मा की जेल में नींद हराम
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मखमल के गदों पर सोने और लग्जरी गाड़ियों में सफर करने वाले हाई प्रोफाइल ठगी के आरोपी अजय पंडित की करनाल जेल में नींद हराम हो गई है। जेल प्रशासन ने इसको आम बंदियों के साथ बैरक में रखा है। आरोपी अजय पंडित भी न किसी से बात करता है और गुमसुम ही ज्यादा समय बैरक के अंदर रहता है।
विज्ञापन
जेल अधिकारियों का दावा है कि अजय पंडित को किसी प्रकार का वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया रहा है और कोई वीआईपी अभी तक उससे मिलने नहीं पहुंचा है। अजय पंडित के जेल में जाने पर बंदी उससे मिलने पहुंच रहे हैं और उसकी इस मामले में सच्चाई जानने के लिए बातचीत करते हैं, लेकिन आरोपी अजय भी उनसे कुछ बातें शेयर कर चुप्पी साध जाता है।
विज्ञापन
आरोपी अजय पंडित पर करीब 20 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप हैं। इस मामले में पुलिस आरोपी अजय पंडित को नौ दिन के रिमांड के बाद कुछ भी खास उपलब्धि हासिल नहीं कर पाई। पुलिस नौ दिन के रिमांड के दौरान मात्र सिरसा इसके घर से पचास हजार रुपये बरामद कर पाई है। पुलिस ने इसमें खुलासा किया है कि आरोपी अजय पंडित करोड़ों के टेंडर लेता था और लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए पूरी टीम तैयार की हुई थी।
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड, भतीजे सहित किसी के खास ओकेजन पर गाड़ी ही गिफ्ट करता था। करनाल पुलिस आरोपी पंडित को पकड़कर चर्चा में जरूर आई, लेकिन मुख्य आरोपी रितेश तिवारी सहित अन्य को पकड़ने में कामयाबी हासिल नहीं हो रही है। पुलिस ने जहां-जहां से शिकायतें आई उसी एरिया की पुलिस को कार्रवाई करने के लिए रिपोर्ट भेज दी है। दूसरी तरफ, शिकायतकर्ताओं को जो पुलिस से आस थी उसमें भी निराश ही हैं।
शिकायतकर्ता कहते हैं कि मामले सामने लेकर आए हैं, लेकिन आज तक एक भी शिकायतकर्ता की रिकवरी नहीं कराई गई। दूसरा, उन्हीं की करोड़ों की रकम कहां से आई सहित अन्य सवालों के जवाब मांगें जा रहे हैं। पिछले 29 जनवरी से अजय शर्मा करनाल जेल में बंद है। उसे सामान्य बैरक में रखा गया है। उसी दिन से वह गुमसुम है और किसी के बात नहीं करता है। वह अपना ज्यादातर समय बैरक के अंदर ही बिताता है। हालांकि, कैदी व बंदी जरूर उससे मिलने जाते हैं और उसके बारे में पूछताछ करते हैं, लेकिन वह किसी के साथ घुला मिला नहीं है।
वर्जन
आरोपी अजय पंडित आम बंदियों के साथ बैरक में है। आम बंदियों की तरह से ही उसको सुविधा दी जा रही है। वह आराम से रह रहा है।
-शेरसिंह, एसपी जेल, करनाल।