{"_id":"60cd03dd8ebc3e2d58710d95","slug":"air-fir-in-khrak-villege-karnal-news-knl735189193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जे की नियत से किया हवाई फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जे की नियत से किया हवाई फायर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खरक में करीब डेढ़ दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने फिरनी पर निर्माणाधीन पंचायती नाले के साथ लगती जमीन पर कब्जे के लिए हवाई फायर कर दिया। ग्रामीणों ने हमला करने का भी आरोप लगाया है। कहा कि बड़ी बड़ी मुश्किल से जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
गांव खरक निवासी महेंद्र त्यागी ने बताया है कि गंदे पानी की निकासी के लिए गांव की फिरनी पर नाले का निर्माण किया जा रहा है। धर्मपाल निवासी बागड़ो जिला कुरुक्षेत्र नाले के साथ लगती जमीन को अपना बताकर जमीन पर कब्जा करना चाहता है। गुरुवार को नाले का निर्माण कार्य चल रहा था, तभी धर्मपाल करीब 18 हथियारबंद बदमाशों को साथ लेकर आया और हम पर हमला कर दिया। हमने भागकर जान बचाई। इसके बाद आरोपियों ने हवाई फायर भी किए।
महेंद्र त्यागी ने बताया कि गांव नाले के पास स्थित 4 कनाल 4 मरले भूमि की मृतक यशपाल के नाम गिरदावरी थी। यशपाल की मौत के बाद आरोपी धर्मपाल ने उक्त भूमि को यशपाल के बेटे से खरीद लिया। इस भूमि में धर्मपाल ने अवैध कालोनी काटी हुई है। परंतु अब धर्मपाल कॉलोनी के पास लगती जमीन को भी अपना बता रहा है और नाले का निर्माण करने से रोक रहा है। कार्यकारी थाना प्रभारी कर्मबीर का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।