फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Agriculture Minister will solve the issues, farmers gave ultimatum

कृषि मंत्री हल करेंगे मुद्दे, किसानों ने दिया अल्टीमेटम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister will solve the issues, farmers gave ultimatum
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। लघु सचिवालय के सामने विभिन्न किसान संगठनों के नेतृत्व में चले धरने के दूसरे दिन किसान नेताओं ने बैठक कर मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने और मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने का निर्णय लिया। लेकिन इस बीच उपायुक्त निशांत यादव ने किसान प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए बुला लिया। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री से बात करने के बाद आश्वस्त किया कि शीघ्र ही कृषि मंत्री व उच्चाधिकारियों और किसान प्रतिनिधियों की बैठक होगी। जिसमें किसानों की मांगों पर विचार विमर्श कर उनका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। किसान प्रतिनिधियों ने इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया है। इसके बाद किसान धरना खत्म कर घरों को रवाना हो गए। किसानों ने विरोध प्रदर्शन करने के साथ सरकार का पुतला भी फूंका।
खाने, सोने के इंतजामों के साथ पहुंचे थे किसान
भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी, अन्नदाता किसान यूनियन सहित कई किसान संगठनों के किसान सोमवार को करनाल में जुटे थे। किसानों ने शाम को मशाल मार्च भी निकाला था। किसान ट्रैक्टर ट्रालियों पर खाने और सोने आदि के इंतजामों के साथ पहुंचे थे, जिसे देखकर लग रहा था कि किसान शायद लघु सचिवालय के सामने लंबे समय तक आंदोलन करने की तैयारी में हैं। किसान यहीं धरने पर बैठ गए और पूरी रात धरना जारी रहा। भारतीय नौजवान किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र आर्य दादूपुर आदि कई नेताओं ने कहा कि किसानों की मांगें जायज हैं, हरियाणा व केंद्र सरकार को इन्हें पूरा करना चाहिए। अन्यथा किसान आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन

दोपहर बाद किसान नेता जगदीश सिंह औलख, भारतीय किसान एकता संगठन के प्रधान लखबिंद्र सिंह सिरसा, पगड़ी संभाल जट्टा के प्रदेशाध्यक्ष मंदीप सिंह नथवान, बहादुर मेहला, टोल टैक्स कमेटी के प्रधान सतबीर पहलवान, गुरुप्रीत सिंह सिरसा आदि नेताओं ने उपायुक्त निशांत कुमार यादव के साथ बैठक की। इसमें पानीपत के पुलिस अधीक्षक व करनाल के कार्यवाहक एसपी शशांक कुमार सावन भी मौजूद रहे। किसान प्रतिनिधियों ने मांगें रखीं। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन लिया और बताया कि शीघ्र ही कृषि मंत्री और उच्चाधिकारियों के साथ किसान प्रतिनिधियों की चंडीगढ़ में बैठक रखी जाएगी। जिसमें किसानों की मांगों का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त निशांत कुमार यादव के साथ बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद भरोसा दिलाया है कि चंडीगढ़ में एक सप्ताह में कृषि मंत्री व उच्चाधिकारियों के साथ बैठक में किसानों की मांगों पर चर्चा के बाद उनका समाधान कराया जाएगा। इसलिए आज लघु सचिवालय के सामने चल रहा धरना खत्म कर दिया गया है। इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

-जगदीप सिंह औलख, सदस्य प्रदेश कोर कमेटी भाकियू चढ़ूनी
किसान मजबूती के साथ मांगों को लेकर संघर्ष करेंगे, लेकिन संगठनों को भी चाहिए, सभी संगठनों का मान सम्मान रखते हुए सभी की सहभागिता से आंदोलन को आगे बढ़ाएं तो निश्चित सफलता मिलेगी। उपायुक्त के आश्वासन के बाद फिलहाल धरना हटा लिया है लेकिन सप्ताह के बाद फिर बैठक करके रणनीति तैयार की जाएगी।
- गुरमुख सिंह विर्क राष्ट्रीय अध्यक्ष अन्नदाता किसान यूनियन
ये हैं मांगें
- एमएसपी पर फसल खरीद की गारंटी दो
- किसानों की फसल पंजीकरण की शर्त हटाओ
- आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस हों
- किसानों व मजदूरों को कर्जमुक्त किया जाए
- जनता जब रोड टैक्स दे रही तो टोल टैक्स हटाओ
- किसानों को खेती के लिए बिना टैक्स के डीजल दो
- यूरिया व डीएपी का खाद का पर्याप्त प्रबंध करो
- कटी बुढ़ापा पेंशन को बहाल किया जाए
- गन्ने की बकाया धनराशि को जारी किया जाए
- ट्यूबवेल कनेक्शन को बिना शर्त दिया जाए
- आवारा पशुओं का समाधान किया जाएगा
- सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार बंद किया जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed