फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Agricultural fair will be held in Haryana Agricultural University from 17thAgricultural fair will be held in Haryana Agricultural University from 17th

Karnal News: हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 17 से लगेगा कृषि मेला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Agricultural fair will be held in Haryana Agricultural University from 17thAgricultural fair will be held in Haryana Agricultural University from 17th
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के करनाल स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक डॉ. महा सिंह जागलान ने बताया कि हिसार स्थित विश्वविद्यालय परिसर में 17-18 मार्च को कृषि मेला (खरीफ) आयोजित किया जाएगा।
डॉ. जागलान ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज के दिशा निर्देशन में लगने वाले इस मेले में करनाल क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में किसान हिसार जाएंगे। मेले का उद्देश्य कृषि में उद्यमिता को बढ़ावा देना रहेगा। मेले में आने वाले किसानों को विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की ओर से कृषि में उद्यमिता की जानकारियां दी जाएंगी। विभिन्न बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि मशीनें व यंत्र निर्माता कंपनियां भी भाग लेंगी।
विज्ञापन

विभिन्न कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त मशीनों, यंत्रों एवं उनकी कार्य प्रणाली के साथ इन मशीनों की कीमत तथा इनके निर्माताओं की भी जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि मेला विश्वविद्यालय के गेट नं. तीन के सामने मेला ग्रांउड पर लगाया जाएगा। किसानों को विश्वविद्यालय के अनुसंधान फार्म पर वैज्ञानिकों द्वारा उगाई गई रबी फसलें दिखाई जाएंगी तथा उनमें प्रयोग की गई तकनीक भी बताई जाएगी। मेला स्थल पर मिट्टी, सिंचाई जल व रोगी पौधों की जांच करवाने की किसानों को सुविधा प्रदान की जाएगी। मेले में लगभग 250 स्टाॅलें लगाई जाएंगी। एग्रो इंडस्ट्रियल प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed