फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Agrawal Vaish Samaj honored 160 citizens

अग्रवाल वैश्य समाज ने 160 नागरिकों का किया सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
Agrawal Vaish Samaj honored 160 citizens
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के 160 लोगों को वरिष्ठ नागरिक रत्न सम्मान दिया गया। वहीं असंध और घरौंडा के मिलाकर कुल 350 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन स्थानीय गोल्डन मोमेंट सेक्टर-12 में आयोजित किया गया। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा ने यह समारोह अंबाला सहित प्रदेशभर की सभी विधानसभा मुख्यालयों पर एक साथ आयोजित करके इस सम्मान समारोह को ऐतिहासिक बनाया।
बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं नगर निगम की मेयर रेणुबाला गुप्ता ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज के सम्मानीय अंग हैं। उनका सम्मान हमारी सामाजिक सभ्यता का परिचायक हैं। आज देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है, लेकिन अगर देखा जाए तो उसकी नींव रखने वाले ये हमारे वरिष्ठ नागरिक ही हैं। इसलिए इनका सम्मान जरूरी है, समाज ने यह बेहतरीन कार्य किया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे पंकज गोयल ने कहा कि भारत में वरिष्ठ नागरिकों के लिए कोई योजना ही नहीं है। रेलवे पर 50 प्रतिशत की छूट बंद कर दी गई। यह एक पीड़ादायक बात है। पवन गोयल ने कहा कि परिवार के वरिष्ठ सदस्य नाराज हो जाते हैं, तो इसका असर चुनाव पर पड़ेगा। इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

राजेश सिंगला व तरसेम गोयल ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार गैर-नवीकरणीय योजनाओं पर बहुत पैसा खर्च करती है। यह कभी नहीं महसूस करती है कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक योजना तो बना दी जाए। इसके विपरीत बैंक की ब्याज दर घटाकर वरिष्ठ नागरिकों की आय कम की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज आज प्रदेश का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है, जिसका उद्देश्य वैश्य समाज को संगठित कर राजनीति में समुचित भागीदारी करना है। जिलाध्यक्ष राजेश सिंगला ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज महिला, युवा, छात्र एवं अन्य इकाइयों के सहयोग से निरंतर वैश्य समाज की राजनीतिक भागीदारी के प्रण को जिंदा रखे हैं। मौके पर जिला संयोजक मुकेश गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष आरती गर्ग, संजय बंसल, संदीप सिंगला, सुमित गुप्ता, असीम गुप्ता, शिव गुप्ता, राजेश गर्ग, गणेश गर्ग सहित सैकड़ों वैश्य बंधु और सम्मान पाने वाले वरिष्ठ नागरिक अपने परिवार के सदस्यों सहित उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed