फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   agitation

बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
agitation
जीटी रोड स्थित नए बस स्टैंड पर आरटीओ ने गोरखपुर से वैष्णोदेवी जा रही तीर्थ यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस के कागज जब्त कर लिए और उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना ठोक दिया। इससे गुस्साएं तीर्थ यात्रियों ने गाड़ी और ड्राइवर के कागज वापस दिलाने की मांग को लेकर सोमवार की देर रात पौने बारह बजे रोड जाम कर दिया। वहीं आरटीओ का कहना है कि बस नंबर यूपी 62 एटी 5868 के चालक ने हरियाणा का टैक्स जमा नहीं किया था। जबकि ड्राइवर का कहना है कि उसने हरियाणा में एंट्री करके समय आन लाइन 1500 टैक्स जमा कर दिया था। आरटीओ ने अकारण परेशान करने के उद्देश्य से टैक्स लगा दिया है, गाड़ी के कागज और ड्राइविंग लाइसेंस ले लिया।
विज्ञापन

तीर्थ यात्रियों का कहना है कि सोमवार सुबह नए बस स्टैंड के समीप बस खराब हो गई थी। जिसे सही मिस्त्री से ठीक कराया जा रहा था। इसी दौरान आरटीओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे, उन्होंने बस के कागज मांगे। ड्राइवर ने कागज दिखाए तो उनको यह कहकर जुर्माना ठोक दिया कि आपने टैक्स जमा नहीं किया है। जबकि ड्राइवर ने फोन में आन लाइन टैक्स जमा होने की मोबाइल से रसीद दिखाई, जिसे आरटीओ ने मानने से इंकार किया। इसी के बाद आरटीओ डीएल और गाड़ी के कागज अपने साथ ले गए। यात्रियों से भरी यह बस गोरखपुर से मथुरा होते हुए वैष्णोदेवी की यात्रा पर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed