फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   agitation

प्रदेशभर के फार्मासिस्टों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
agitation
एसोसिएशन गवर्नमेंट फार्मासिस्ट ऑफ हरियाणा के आह्वान पर रविवार को प्रदेशभर के फार्मासिस्टों ने 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर सीएम सिटी करनाल में दो घंटे तक जमकर प्रदर्शन किया। सेक्टर-12 स्थित जाट धर्मशाला से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते सीएम कैंप का घेराव करने पहुंचे। पुलिस ने बेरिगेट्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। इस दौरान फार्मासिस्टों ने बेरिगेट्स तोड़ने का पूरा प्रयास किया। करीब दो घंटे तक फार्मासिस्टों ने वहीं धरना दिया और लिखित में सीएम से मिलने का समय लेने की मांग पर अड़े रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट करते रहे। दोपहर बाद नायब तहसीलदार हवा सिंह ने उन्हें 21 अगस्त को शाम सात बजे सीएम से मिलने का समय दिया। चंडीगढ़ में फार्मासिस्ट का दल सीएम से मिलेगा। वहीं दूसरी और फार्मासिस्टों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यही 21 अगस्त को उनकी मांग नहीं मानी गई तो 26 अगस्त को प्रदेश भर के फार्मासिस्ट कैजुअल लीव पर चले जाएंगे। लिखित में आश्वासन मिलने के बाद सभी फार्मासिस्ट शांत हुए।
विज्ञापन

4200 ग्रेड पे पर रखा गया है फार्मासिस्टों को
रविवार सुबह करीब 11 बजे प्रदेशभर से आए फार्मासिस्ट पहले सेक्टर-12 जाट धर्मशाला में एकत्रित हुए। वहां एसोसिएशन गवर्नमेंट फार्मासिस्ट ऑफ हरियाणा राज्य प्रधान विनोद दलाल कहा कि एक फार्मासिस्ट जो स्वास्थ्य संस्था की रीढ़ होता है। वह अपने कार्य के साथ साथ हर तरह की जिम्मेदारी निभाते हैं। जब हक देने की बात आती है तो फार्मासिस्ट को पीछे धकेल दिया जाता है। सरकार ने समान पैरामेडिकल कैटेगरी का वेतनमान 4600 पे ग्रेड कर दिया, वहीं फार्मासिस्ट को 4200 ग्रेड पे पर ही रख दिया गया है। जो कैटेगरी पदोन्नति के बाद फार्मासिस्ट बनने का सपना देखती थी उसका वेतनमान फार्मासिस्ट के समकक्ष कर दिया है। पूर्व प्रधान अनिल परमार ने कहा कि फार्मासिस्ट की पदोन्नति नहीं के बराबर होने से उसी पद से सेवानिवृत्त हो जाता है।
विज्ञापन

रूट किया डायवर्ट, लोगों को हुई परेशनी
पुलिस ने सीएम कैंप के साथ लगती सड़क पर बेरिगेट्स लगाकर उसे बंद कर दिया था। वहीं पर फार्मासिस्टों ने प्रदर्शन किया। इस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी और पुलिस को वह रूट डायवर्ट करना पड़ा। करीब दो घंटे तक यह परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे प्रदर्शन में मौजूद
इस मौके पर राज्य महासचिव ईश्वर सिंह, अरूण, बलबीर, हरि निवासी, करनाल के प्रधान रोहित कौशिक, नरेश गर्ग, अनिल वर्मा, मधुसूदन, कुलबीर मान, राज दुन, मुकेश, संगीता, प्रदीप, कपिल शर्मा, अजमेर सिंह, अशोक, प्रीतम, अमित, रजत्त गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed