फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Agents will keep all grain markets of the district closed from tomorrow

Karnal News: कल से जिले की सभी अनाजमंडियां बंद रखेंगे आढ़ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Agents will keep all grain markets of the district closed from tomorrow
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। आढ़त कम करने के विरोध में हरियाणा प्रदेश अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन के आह्वान पर प्रदेशभर के आढ़ती एक से पांच अप्रैल तक सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। आढ़तियों का आरोप है कि अगर उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं लेती है तो आढ़ती आगामी चुनावों में वोट की चोट से सरकार को जवाब देंगे।

एसोसिएशन के प्रधान रजनीश चौधरी ने पदाधिकारियों के साथ बैठक में बताया कि वे काफी समय से अपनी मांगें सरकार के समक्ष रख रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रदेश के आढ़तियों के साथ अन्याय किया जा रहा हैं, जिसे अब सहन नहीं किया जाएगा। सरकार को जगाने के लिए आढ़ती एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक करनाल जिले की सभी अनाज मंडियों में विरोध प्रदर्शन करेंगे। विरोध प्रदर्शन सुबह 11 से एक बजे तक होगा। यह प्रदर्शन प्रदेशभर की सभी मंडियों में किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने आढ़तियों की आढ़त प्रति क्विंटल 56 रुपए से घटाकर 46 रुपए कर दी, साइलों पर भेजे वाले अनाज की आढ़त एक प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दी। अगर किसान सीधे तौर पर भुगतान चाहता है तो उसे किया जाए, साथ ही जो किसान आढ़ती के माध्यम से भुगतान चाहता है। उसका विकल्प किसान को दिया जाए। टीडीएस, जीएसटी और मार्केटिंग बोर्ड के नियमों में सुधार किया जाए। उन्होंने बताया कि सरकार आढ़तियों व किसानों के बीच बने भाईचारे को तोड़ने में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed