फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Agent disappointed due to stoppage of 35 lakh aadhaat of grain market

अनाज मंडी की 35 लाख आढ़त रुकने से निराश आढ़ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Agent disappointed due to stoppage of 35 lakh aadhaat of grain market
तरावड़ी। स्थानीय अनाज मंडी के आढ़तियों की सरकार की ओर खड़ी लाखों रुपये की गेहूं के सीजन की आढ़त अभी तक नहीं मिली। खाद्य-आपूर्ति विभाग व हैफेड एजेंसी की ओर मंडी के आढ़तियों के करीब 35 लाख रुपये बकाया हैं। आढ़तियों का इंतजार लंबा होता जा रहा है।
विज्ञापन

आढ़तियों का कहना है कि सरकार की तरफ से गेहूं एवं धान की खरीद पर 2.50 प्रतिशत कमीशन (आढ़त) देने का प्रावधान है। सरकार या कोई प्राइवेट एजेंसी मंडी से धान व गेहूं की खरीद करती है तो उसे आढ़ती को यह कमीशन देना पड़ता है। इस बार सरकार ने अपनी एजेंसियों के माध्यम से मंडी से जो गेहूं की खरीद की थी उस पर आढ़तियों को 46 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से कमीशन दी गई। जबकि आढ़तियों की कमीशन 49.37 रुपये प्रति क्विंटल बनती है। आरोप लगाया कि सरकार की ओर से 3.37 रुपये कम दिए गए।
विज्ञापन

तरावड़ी अनाज मंडी के आढ़ती राजेश कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से गेहूं के सीजन में पहले कोई नोटिस जारी नहीं किया गया था। सरकार की तरफ से बनाए गए ई खरीद पोर्टल पर आढ़ती जो अपना आई व जे फार्म बनाते हैं उसमे भी कमीशन 49.37 रुपये ही अपलोड है। उन्होंने अपने जमा खर्च भी उसी हिसाब से किए लेकिन जब कमीशन आढ़तियों के खाते में आई तो वे हैरान रह गए। यह कमीशन 46 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से आई। उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों से इस बाबत बात की थी लेकिन सकारात्मक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय खाद्य निगम की ओर से गेहूं खरीद का कार्य राज्य एजेंसियों के मार्फत किया जाता है। निगम ने ही 46 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से कमीशन दी है। आढ़ती स्वयं का ठगा सा महसूस कर रहे हैं। तरावडी मंडी में इस वर्ष करीब 10.25 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद राज्य एजेंसियों के माध्यम से हुई। कम कमीशन आने से इस मंडी के आढ़तियों को करीब 35 लाख का नुकसान हुआ है। उनकी सरकार से अपील है कि उनकी शेष कमीशन शीघ्र जारी की जाए।
----------
वर्जन नहीं
सरी ओर इस संबंध में जिला खाद्य-आपूर्ति अधिकारी निशांत राठी से बात करनी चाही लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed