फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Agency cylinder 154 stolen from warehouse

गैस एजेंसी के गोदाम से 154 सिलेंडर चोरी

Tue, 14 Jan 2014 12:48 AM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Tue, 14 Jan 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
 Agency cylinder 154 stolen from warehouse
पूंडरी। चोरों ने रविवार रात को पूंडरी स्थित नीलम गैस एजेंसी के गोदाम के  मेन गेट का ताला तोड़कर 154 सिलेंडर चोरी कर लिए। सिलेंडरों की कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई गई है। पुलिस व क्राइम टीम मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में एजेंसी मालिक संदीप कुमार ने कहा कि रविवार को करनाल रोड स्थित उसके गोदाम से अज्ञात चोर 117 भरे हुए सिलेंडर, 36 खाली व एक कामर्शियल सिलेंडर चुराकर ले गए।  एजेंसी कर्मी सुबह जब गोदाम पहुंचे तो उन्हें इस चोरी की जानकारी मिली। कर्मचारियों की सूचना मिलने पर वे भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया । सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर तथ्य जुटाए। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

बता दे कि क्षेत्र में यह अपने तरह की पहली घटना है। जब इतनी बड़ी मात्रा में सिलेंडरों की खेप चोरी हुई हो। अनुमान लगाया जा रहा है कि सिलेंडर चोरी करने वाले चोरों की संख्या सात से आठ रही होगी। चोरों ने एजेंसी गोदाम के पिछली साइड से दीवार पर लगी कांटे के तार काट कर इस घटना को अंजाम दिया। दीवार के पास बड़ी गाड़ी के टायर के निशान मिले है। इससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर पूरे इरादे से इस घटना को अंजाम देने आए थे। पुलिस ने एजेंसी मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। चौकी प्र्रभारी सतबीर जांगड़ा से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस की क्राइम टीम मौके पर पहुंच गई थी और इस मामले की जांच जारी है। चोरी गए सिलेंडरों की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदित रहे कि 8 जनवरी की रात को गांव फतेहपुर के रणजीत वालिया के मकान में भी अज्ञात चोरों ने 22 तोले सोना, एक लाख रुपये नकद व अन्य कीमती सामान चुरा लिया। अभी तक पुलिस इस मामले को नहीं सुलझा पाई थी कि अब इस घटना ने सभी के होश उड़ा कर रख दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed