फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   After two months of sit-in in Karnal, the march on foot to Chandigarh begins.

Karnal News: दो महीने करनाल में धरने के बाद चंडीगढ़ पैदल मार्च शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
After two months of sit-in in Karnal, the march on foot to Chandigarh begins.
लघु सचिवालय के सामने से चंड़ीगढ़ की ओर कूच करते  अनुबंध कर्मचारी हेल्थकेयर रोहतक एसोसिएशन के सद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रोहतक पीजीआई में अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारियों ने सोमवार को जिला सचिवालय के सामने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद प्रशासन की वादा खिलाफी का विरोध करते हुए पुतला फूंका। सैकड़ों कर्मचारी पैदल मार्च करते हुए चंडीगढ़ की ओर कूच कर गए।
जून से रोहतक पीजीआई के 1271 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। ये कर्मचारी 3 अक्तूबर से करनाल में धरने पर बैठे थे। प्रधान अभिषेक और महासचिव महेश ने बताया कि 26 सितंबर को रोहतक से पैदल मार्च निकाल कर कर्मचारी चंडीगढ़ जा रहे थे। 29 सितंबर को करनाल की जाट धर्मशाला में कर्मचारियों को जिला प्रशासन ने आगे बढ़ने से रोक लिया। इसके बाद 1 अक्तूबर से करनाल में जिला सचिवालय के सामने धरना शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि करनाल जिला प्रशासन ने 5 दिन के भीतर लिखित में मुख्यमंत्री से मिलवाने का आश्वासन दिया था, जो झूठा निकला। करनाल में कर्मचारियों के धरने को दो महीने से ज्यादा हो गए हैं। कर्मचारियों में भारी रोष पनप रहा है। इस बार कर्मचारी किसी दबाव में नहीं रूकेंगे। उल्लेखनीय है कि 1271 कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम से जोड़ने की मांग की जा रही है। एसोसिएशन का कहना है कि यह मांग जायज है। सरकार ने अन्य विभागों के हजारों कर्मचारियों को एचकेआरएन से जोड़ा है। रोहतक पीजीआई में अनुबंध आधार पर काम कर रहे कर्मचारियों के साथ ही भेदभाव क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सतीश, सचिन, सतीश, बलराज, अशोक, मनीष, निर्मला, परीक्षित, संजय व सीमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed