फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   After treatment, 50 percent of people started taking drugs again

Karnal News: इलाज के बाद 50 फीसदी लोग फिर करने लगे नशा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
After treatment, 50 percent of people started taking drugs again
काजल पांचाल
विज्ञापन

करनाल। जिला नागरिक अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र में इलाज कराने वालों की संख्या हर साल बढ़ रही है। बीते पांच साल में 3375 लोगों ने नशा छोड़ने के लिए यहां इलाज कराया लेकिन इनमें से 50 प्रतिशत से अधिक लोग कुछ महीने तो कुछ साल भर बाद फिर से नशा करने लगे हैं।
स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की ओर से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। नशा छोड़ने के लिए दवा और काउंसलिंग मुफ्त दी जाती है। इसके बावजूद दोबारा लत लगना और गांवों में बढ़ता नशे का नेटवर्क विभाग के चुनौती है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर 2022 से अब तक जिले के 10 गांवों को हाई-रिस्क जोन घोषित किया गया है। यहां सबसे ज्यादा लोग नशे में फंसे मिले हैं।
विज्ञापन

इनमें टपराना, खेड़ी सर्फली, राहड़ा, बांसा, खांडा खेड़ी, सौंकड़ा, चंद्राव, डाचर, गोंदर और असंध शामिल हैं। इन गांवों में विशेष शिविर लगाकर लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये नशे छुड़वाए गए : डोडा, अफीम, भुक्की, सुल्फा, गांजा, चरस, टेबलेट एडनॉक, एलप्रैक्स, इंजेक्शन ड्रग्स, तंबाकू उत्पाद (बीड़ी, हुक्का, खैनी, कुल्लिप), शराब आदि की लत छुड़वाने के लिए यहां इलाज किया जाता है। नशा मुक्ति केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, जो लोग नशा छोड़ चुके होते हैं उनमें से करीब आधे से ज्यादा लोग दोबारा किसी न किसी कारण से नशे की गिरफ्त में लौट आते हैं। इसमें परिवार या दोस्तों का दबाव, नशा करने वाले पुराने साथियों का प्रभाव, मानसिक तनाव या डिप्रेशन, रोजगार की समस्या या आर्थिक तनाव, लंबे समय तक काउंसलिंग या दवा न लेना और नकारात्मक सामाजिक माहौल का होना है। ऐसे लोगों को दोबारा काउंसलिंग दी जाती है और लगातार फॉलोअप किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed