फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   After the murder of the young man hurled body, tried to burn

हत्या के बाद युवक का शव फेंका, जलाने का प्रयास

Sun, 20 Oct 2013 09:24 PM IST
करनाल
करनाल Updated Sun, 20 Oct 2013 09:24 PM IST
विज्ञापन
After the murder of the young man hurled body, tried to burn
थाना सदर क्षेत्र के गांव सैयदपुरा के निकट नहर के किनारे से एक युवक का शव अधजली हालत में बरामद किया गया है। अधजला शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। शव की जानकारी के बाद डीएसपी रमेश गुलिया और थाना सदर पुलिस प्रभारी गोरखपाल राणा अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का काम किया। क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस और लोग युवक की मौत पर कई प्रकार की आशंकाएं जता रहे हैं। फिलहाल कुछ भी साफ नहीं हो सका है।
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक हालात के अनुसार केवल इतना कहा जा सकता है कि युवक का शव अधजला मिला है तो साफ है कि इसे हत्या करने के बाद फेंका गया है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब साढे़ 10 बजे पुलिस को नहर के किनारे शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने पूरे हालात का जायजा लेने के साथ प्राथमिक तौर पर शव की पहचान कराने के लिए निकट के कई गांवों के लोगों को मौके पर बुलाया। काफी प्रयासों के बावजूद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। शव को फिलहाल शिनाख्त के लिए 72 घंटे पोस्टमार्टम हाउस पर रखा जाएगा। उसके बाद डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजन पहुंच गए तो पोस्टमार्टम पहले कराने के साथ शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।

अन्यथा 72 घंटे पूरे होने के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए सामाजिक संस्था का सौंप दिया जाएगा। मौके पर देखे गए हालात के अनुसार युवक जहां बडे़-बडे़ घास के बीच पड़ा था, वहां शव के नीचे का घास भी जला मिला है। मामला बेहद पेचीदा होने के कारण पूरे मामले को समझना पुलिस के लिए भी आसान काम नहीं था।

करीब दो घंटे से अधिक समय तक पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर सुराग लगाने की दिशा में काम करती रही। युवक करीब 20 साल का लग रहा है। युवक की छाती के ऊपर जलने के बाद खून के निशान पाए गए हैं। मौके पर बुलाए गए खोजी कुत्ते घटनास्थल से थोड़ा दूर चलकर ही वापस आ गए। मौके पर पहुंचे डीएसपी रमेश गुलिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए।

सुराग लगाने के प्रयास जारी
डीएसपी ने कहा कि मामला बेहद पेचीदा और गंभीर है। मामले को सुलझाने की दिशा में पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। अभी इसमें थोड़ा समय अवश्य लगेगा लेकिन सुराग लगेगा जरूर। पुलिस पूरे मामले को युवक की उम्र्र और सामाजिक तानेबाने के तमाम पहलुओं के साथ जोड़कर देख रही है।

पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद की गाइड लाइन के अनुसार पुलिस किसी भी मामले में कोई कमी बाकी नहीं छोड़ती। इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए भी पूरी योजना बना ली गई है। थाना सदर प्रभारी गोरखपाल राणा पूरे मामले को गंभीरता के साथ ले रहे हैं। उम्मीद है आरोपी पुलिस की नजर से बच नहीं पाएंगे।
रमेश गुलिया, डीएसपी

सिपाही ने इंस्पेक्टर से की मारपीट, मामला दर्ज
नेवल कमांडो कांप्लेक्स में सिपाही की ओर से इंस्पेक्टर से मारपीट करने व उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कुंजपुरा थाना पुलिस ने इंस्पेक्टर रमेश की शिकायत पर सिपाही दलीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। यहां से सिपाही को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिनौरी में तांत्रिक दबोचा, महिलाओं सहित अन्य फरार
इंद्री क्षेत्र के गांव हिनौरी के समीप तांत्रिक क्रिया करते एक बाबा को ग्रामीणों ने दबोच लिया है। उसके साथ दो महिलाएं और अन्य लोग भी थे, जो मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बावजूद भी मामला करनाल और कुरुक्षेत्र जिला पुलिस के बीच सीमा विवाद बनकर कई घंटे तक उलझा रहा।

कई घंटे की माथापच्ची के बाद थाना लाडवा पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने आरोपी तांत्रिक को लाडवा पुलिस के हवाले कर दिया है। हिनौरी के समीप नहर किनारे झाड़ियों में एक बाबा तांत्रिक क्रियाएं कर रहा था। इसकी सूचना ग्रामीणों को लगी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर तांत्रिक को दबोच लिया।

उसके साथ दो महिलाएं और आधा दर्जन लोग थे, जो फरार हो गए। घटनास्थल से करीब दो दर्जन मुर्गे, चावल, आटा, दो बोतल शराब सहित कुछ अन्य सामग्री मिली है। सामाजिक कार्यकर्ता दयाल चंद जास्ट ने बताया कि तांत्रिकों की घटनाएं क्षेत्र में बढ़ती जा रही है। पुलिस इन लोगों पर कोई उचित कार्रवाई नहीं करती, जिससे इनके हौसले बुलंद है।

ये तांत्रिक लोगों में अंधविश्वास पैदा कर उन्हें ठगने का कार्य करते हैं। हालांकि मामला पुलिस के सीमा विवाद में उलझता नजर आ रहा है। गांव हिनौरी के अगला गांव कुरुक्षेत्र के क्षेत्र लाडवा में लगता है। इंद्री पुलिस का कहना है कि मामला लाडवा पुलिस का है।

नहर में डूबे छात्र का शव बरामद
तीन दिन पूर्व गांव उमरपुर के समीप आवर्धन नहर में डूबे छात्र का शव इंद्री पुलिस ने गांव की नहर से बरामद कर लिया है। वीरवार को 10वीं कक्षा का छात्र संचित गढ़ी बीरबल के आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल से छुट्टी के बाद गांव लौट रहा था तभी संदिग्ध परिस्थितियाें में नहर में गिर गया।


साथी छात्रों ने घटना की सूचना गांव के लोगों को दी थी तभी से पुलिस व परिजन गोताखोरों की सहायता से तलाश कर रहे थे लेकिन रविवार देर शाम ग्रामीणाें ने शव गांव के  पुल के समीप देखा और पुलिस को सूचित किया।

इंद्री थाना प्रभारी गौरव पूनिया ने बताया कि सरपंच ने संचित का शव नहर से बरामद होने की सूचना दी थी। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed